• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत

600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत

चीजों को रखने के लिए 18 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। यह 0.58 m² के एरिया में रखा जा सकता है।

600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

Mijia Refrigerator Pro Cross 600L एडवांस कूलिंग फीचर्स के साथ लैस किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसमें 375L कैपिसिटी का रेफ्रिजिरेशन कम्पार्टमेंट है।
  • फ्रिजिंग के लिए 225L जगह दी गई है।
  • हीट डिसीपेशन के लिए बॉटम में जगह दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया Mijia Refrigerator Pro Cross 600L मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का यह रेफ्रिजिरेटर घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। इसमें 375L कैपिसिटी का रेफ्रिजिरेशन कम्पार्टमेंट है। फ्रिजिंग के लिए 225L जगह दी गई है। साथ में 36L का वेरिएबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसमें क्रॉस डिजाइन दिया गया है। चीजों को रखने के लिए 18 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। यह 0.58 m² के एरिया में रखा रहता है। यह फ्रिज -30°C तक डीप फ्रीज कर सकता है। यह 8.5kg खाने को 12 घंटे के भीतर डीप फ्रीज कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Cross 600L Price

Xiaomi Mijia Refrigerator Pro Cross 600L की कीमत 3499 युआन (via) (लगभग 48,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदा जा सकेगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। कंपनी ने इस रेफ्रिजिरेटर के साथ 10 साल तक की कंप्रेसर रिप्लेसमेंट वारंटी दी है। 

Mijia Refrigerator Pro Cross 600L Specifications

Mijia Refrigerator Pro Cross 600L एडवांस कूलिंग फीचर्स के साथ लैस किया गया है। इसमें 375L कैपिसिटी का रेफ्रिजिरेशन कम्पार्टमेंट है। फ्रिजिंग के लिए 225L जगह दी गई है। साथ में 36L का वेरिएबल टेम्परेचर कम्पार्टमेंट दिया गया है। इसमें क्रॉस डिजाइन दिया गया है। चीजों को रखने के लिए 18 कम्पार्टमेंट मिलते हैं। यह 0.58 m² के एरिया में रखा रहता है। हीट डिसीपेशन के लिए बॉटम में जगह दी गई है जिसके कारण यह किचन कैबिनेट में आसानी से रखा जा सकता है। 

रेफ्रिजिरेटर में डुअल कूलिंग सेटअप दिया गया है। इसमें इवेपोरेटर और फैन सिस्टम है जो रेफ्रिजिरेटर और फ्रीजर के लिए काम करते हैं। यह आयन प्यूरिफिकेशन सिस्टम के साथ आता है। यह फ्रिज में पैदा होने वाली बदबू और बैक्टीरिया को रोकता है। इसके साथ इसमें नमी को कंट्रोल करने की क्षमता भी है। दावा है कि यह फलों और सब्जियों को 7 दिनों तक फ्रेश रख सकता है। इसके वेरिएबल कम्पार्टमेंट में तीन मोड दिए गए हैं जिसमें ड्राई स्टोरेज, नियर जीरो टेम्परेचर और बेबी केयर शामिल हैं। 

यह फ्रिज -30°C तक डीप फ्रीज कर सकता है। यह 8.5kg खाने को 12 घंटे के भीतर डीप फ्रीज कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह चलते वक्त बहुत कम शोर करता है और केवल 35dB(A) की साउंड पैदा करता है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जिनमें Xiaomi का HyperOS शामिल है। यह Mijia ऐप की मदद से काम करता है। यह Xiao Ai वॉइस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। यह बिजली की बचत करने के लिए भी डिजाइन किया गया है और प्रतिदिन केवल 0.93 kWh की खपत करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ASUS ExpertBook Ultra बिजनेस लैपटॉप हुआ ExpertBook P3 और P5 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  3. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  6. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  7. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  8. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  10. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »