अगर आप WhatsApp, Facebook या Messenger का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही है।
Photo Credit: Meta
Meta फेसबुक पर नए अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है।
अगर आप WhatsApp, Facebook या Messenger का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ रही है। जी हां Meta ने स्कैम से बचाव के लिए नए एंटी स्कैम टूल लॉन्च किए हैं। इनमें WhatsApp पर डिवाइस लिंकिंग संबंधित वार्निंग और Facebook पर संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए अलर्ट शामिल हैं। आज के समय में ऑनलाइन स्कैम दुनिया भर में यूजर्स को निशाना बना रहे हैं और भारत इसमें सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। ऐसे में मेटा का यह कदम बहुत ज्यादा प्रभावी होने वाला है। Meta ने वॉट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर पर स्कैम से बचाव के लिए नए एंटी स्कैम प्रोटेक्शन का सूट पेश किया है जो यूजर्स को संदिग्ध एक्टिविटी से सावधान करता है और फ्रॉड एक्टिविटी होने से पहले रोकने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। खास तौर पर अनधिकृत डिवाइस लिंकिंग और फ्रॉड फ्रेंड रिक्वेस्ट जैसी एक्टिविटी को रोकने में मददगार है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेटा के अनुसार, ये नए टूल Meta के स्कैम एक्टिविटी को रोकने के प्रयासों का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने बीते साल ग्लोबल स्तर पर 159 मिलियन से ज्यादा स्कैम वाले ऐड को हटाया था, जिनमें से 92 प्रतिशत को किसी भी यूजर्स द्वारा रिपोर्ट से पहले ही हटा दिया गया था। Meta ने अकेले भारत में 2025 में 12.1 मिलियन से ज्यादा स्कैम वाले ऐड कंटेंट पर बैन लगाया था।
WhatsApp डिवाइस लिंकिंग वार्निंग: स्कैमर यूजर्स को अपने WhatsApp अकाउंट को अपने डिवाइस से लिंक करने के लिए बरगलाने की कोशिश कर सकते हैं। जैसे कि वो यूजर्स से उनका फोन नंबर शेयर करने के लिए कह सकते हैं, जिसके बाद आपके WhatsApp पर एक डिवाइस लिंकिंग कोड भेजा जा सकता है। इसके अलावा झूठे बहाने से QR कोड स्कैन करने के लिए कह सकते हैं, जिससे स्कैमर का डिवाइस यूजर्स के अकाउंट से लिंक हो जाएगा।
WhatsApp अब यूजर्स को तब अलर्ट करेगा जब किसी लिंकिंग रिक्वेस्ट के संदिग्ध होने के संकेत मिलेंगे। ये अलर्ट यूजर्स को बताएंगे कि रिक्वेस्ट कहां से आ रही है और चेतावनी देंगे कि यह एक स्कैम हो सकता है, जिससे यूजर्स को आगे बढ़ने से पहले रुककर दोबारा सोचने का मौका मिलेगा। WhatsApp पर अपने डिवाइस को लिंक करते हुए सुरक्षित रहने के और तरीकों के लिए वॉट्सऐप हेल्प सेंटर पर जाना है।
Facebook अलर्ट फॉर ससपिशियज फ्रेंड रिक्वेस्ट: Meta फेसबुक पर नए अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स को संदिग्ध अकाउंट से सावधान रहने में मदद मिल सकती है। जब यूजर्स किसी ऐसे अकाउंट से रिक्वेस्ट भेजते या रिसिव करते हैं जिसमें संदिग्ध एक्टिविटी के कुछ संकेत नजर आते हैं, जैसे कि जब यूजर्स के और उनके बीच बहुत कम कॉमन फ्रेंड्स हों या उन्होंने अपनी प्रोफाइल में किसी दूसरे देश का एड्रेस दिया हो तो यूजर्स को एक अलर्ट नजर आएगा, जिससे यूजर्स सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं और संदिग्ध रिक्वेस्ट को ब्लॉक या रिजेक्ट कर सकते हैं।
एक्सपेंडिंग एडवांस्ड स्कैम डिटेक्शन ऑन मैसेंजर: Meta इस महीने मैसेंजर पर एडवांस स्कैम डिटेक्शन को और ज्यादा देशों में शुरू कर रहा है। जब किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट में संदिग्ध जोब ऑफर्स जैसे सामान्य स्कैम के साइन नजर आ रहे हैं तो Meta उनको चेतावनी देता है और पूछते हैं कि क्या आप AI द्वारा स्कैम को रिव्यू करने के लिए हाल के चैट मैसेज शेयर करना चाहेंगे। अगर किसी स्कैम का पता चलता है तो उनको सामान्य स्कैम के बारे में ज्यादा जानकारी मिलेगी। Meta संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक करने या रिपोर्ट करने का सुझाव देंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर