Vodafone Idea Vi 5g

Vodafone Idea Vi 5g - ख़बरें

  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
    Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 3999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।
  • Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
    वोडफोन आइडिया ने PhysicsWallah के साथ नया प्रीपेड प्लान Vi Edu+ पेश कर दिया है। Vi Edu+ प्रीपेड पैक राजस्थान में 375 रुपये और उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्कल में 409 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन प्लान को मौजूदा और नए दोनों ग्राहक खरीद पाएंगे और धीरे-धीरे अन्य सर्किल में भी लॉन्च किया जाएगा। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G/5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेजी 100 SMS और 28 दिनों के लिए PW Pi Pro का एक्सेस शामिल है।
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
    Vodafone Idea ने भारत में नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें बजट और लॉन्ग-वैलिडिटी दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने 325 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा “NonStop Hero” प्लान्स में 180 दिन की वैलिडिटी और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही इसका पूरा फायदा मिलेगा। Vi ने 44 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।
  • Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
    वोडाफोन आइडिया (Vi) का 5G नेटवर्क 17 सर्किल के 43 शहरों से बढ़कर देशभर के 133 शहरों तक पहुंच जाएगा। इस कदम के साथ Vi की स्थिति भारत के प्रमुख डाटा बाजारों में काफी मजबूत होगी। उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अपनी 5G कवरेज का विस्तार करेगा। करनाल, पानीपत, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और कई अन्य शहर में रोल आउट होगा।
  • Vodafone Idea ने यहां 299 रुपये वाला एंट्री लेवल अनलिमिटेड 5G प्लान किया बंद, अब चुकानी होगी ज्यादा रकम
    Vodafone Idea ने अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को पेश किया था, जिसमें 299 रुपये से लेकर कई प्रीपेड प्लान में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि, अब यह ऑफर कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई जैसे कुछ सर्किलों में उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया ने इन सर्किलों में अनलिमिटेड 5G डाटा के फायदे को सिर्फ महंगे प्लान्स के लिए ही सीमित कर दिया है।
  • Vodafone Idea के इस प्लान में पूरे परिवार को अनलिमिटेड इंटरनेट, कॉल और OTT के बेनिफिट
    Vodafone Idea ने परिवारों के लिए खास REDX फैमिली प्लान पेश कर दिया है। यह नया प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट और नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार और सोनीलिव जैसे ओटीटी का लाभ प्रदान करता है। Vi REDX Family Postpaid Plan की कीमत 1,601 रुपये है, जिसमें दो मेंबर्स के लिए सर्विस शामिल हैं। वहीं इसके अलावा ग्राहक 299 प्रति माह के चार्ज से प्लान में अतिरिक्त मेंबर्स को भी जोड़ कर सकते हैं।
  • Vodafone Idea ने 8 और शहरों में लॉन्च किया अपना 5G, अब 17 शहरों में फास्ट इंटरनेट
    वोडाफोन आइडिया ने भारत में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करते हुए गुजरात में अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा, महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर और नासिक, वहीं केरल में कोझीकोड और मलप्पुरम में फास्ट इंटरनेट पेश कर दिया है। कंपनी ने धीरे-धीरे 5जी रोलआउट करते हुए अधिक शहरों में बढ़त बनाई है। वर्तमान में इस विस्तार के साथ वोडफोन आइडिया का 5G कुल 17 शहरों तक उपलब्ध हो गया है।
  • Vi 5G ने अब इस शहर में रखा कदम, जानें कैसे मिलेगा हाई-स्पीड इंटनेट?
    Vi (Vodafone Idea) ने आखिरकार जयपुर में भी अपनी 5G सर्विस का ऑफिशियल लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अब जयपुर के यूजर्स भी Vi के हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का फायदा ले सकते हैं, बशर्ते उनके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन हो। Vi का ये लॉन्च राजस्थान के टियर-1 शहरों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब तक सिर्फ चुनिंदा मेट्रो सिटीज (दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर आदि) में ही यह नेटवर्क उपलब्ध था।
  • Vi 5G Network Delhi: वोडाफोन-आइडिया यूजर्स हो जाओ खुश! दिल्ली में 5G सर्विस शुरू, Rs 299 में अनलिमिटिड डेटा
    Vodafone Idea ने अपनी 5G सर्विस दिल्ली-एनसीआर में सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दी है। यूजर्स अब 5G सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 15 मई से यह शुरू हो चुकी है। फास्ट इंटरनेट चाहने वाले Vi यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। 5G प्लान Rs 299 से शुरू होता है। यूजर को 28 दिनों के लिए अनलिमिटिड 5G डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग भी है।
  • खुशखबरी! Vodafone Idea ने दिल्ली में 5G ट्रायल सर्विस शुरू की! जानें कितनी मिल रही स्पीड
    Vodfone Idea (Vi) ने दिल्ली में अपनी 5G सर्विसेज का ट्रायल शुरू कर दिया है। पिछले महीने चंडीगढ़ और पटना में कंपनी ने यह सर्विस शुरू की थी। जिसके बाद अब कंपनी के दिल्ली के ग्राहक भी Vi 5G सर्विसेज का का लाभ उठा सकेंगे। यह फिलहाल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर अपने कई प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ 5G इंटरनेट सर्विस दे रहा है।
  • Vodafone Idea की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस MP और छत्तीसगढ़ में भी शुरू, सिग्नल न हो तब भी होगी क्लियर कॉलिंग!
    Vodafone Idea (Vi) ने अपनी Wi-Fi कॉलिंग सर्विस को अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शुरू कर दिया है। इससे पहले यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी जैसे कई सर्कल्स में लाइव थी। अब कंपनी ने इन दो नए राज्यों को भी सपोर्टेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। इसका मतलब ये है कि अगर आपके घर या ऑफिस में मोबाइल नेटवर्क कमजोर है लेकिन Wi-Fi मौजूद है, तो भी आप क्लियर कॉल कर पाएंगे, बिना किसी ब्रेक या ड्रॉप के।
  • Vodafone Idea ने भारत में शुरू की 5G सर्विस , फिलहाल इस राज्य में में उपलब्ध; यहां जानें सभी प्लान
    Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार भारत में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर दी है। कंपनी का 5G नेटवर्क फिलहाल मुंबई में लाइव हो गया है, जबकि बिहार, दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में इसे जल्द शुरू किया जाएगा। Vi ने अपनी वेबसाइट पर 5G के लिए एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च की है, जहां यूजर्स नेटवर्क कवरेज की जानकारी ले सकते हैं और नए 5G प्लान्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। खास बात यह है कि Vi अपने सभी 5G प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है।
  • Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी! मार्च में इस शहर में शुरू हो रहा है 5G, अगला नंबर दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ का
    वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने अपनी 5G रोलआउट टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है, जिसमें मार्च 2025 में मुंबई में एक कमर्शियल लॉन्च सेट किया गया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने यह भी बताया है कि मुंबई के बाद, इसी साल अप्रैल में नेटवर्क को दिल्ली, बैंगलोर, चंडीगढ़ और पटना में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने 4G विस्तार में भी तेजी ला रही है, पिछले नौ महीनों में 4G जनसंख्या कवरेज में 41 मिलियन (4.1 करोड़) जोड़े गए हैं, जो अब 1.07 बिलियन लोगों तक पहुंच गया है।
  • Vodafone idea का 5G ट्रायल, सबसे पहले इन शहरों में तेज इंटरनेट, जानें क्या आप भी हैं शामिल?
    Vodafone idea भी अब भारत में अपना 5G नेटवर्क पेश करने जा रहा है। शुरुआत में देश में केवल 17 टेलीकॉम सर्किलों को टेस्टिंग के लिए तैयार किया गया है। बड़े स्तर पर रोलआउट में अभी भी समय लगेगा। Vi ने दो साल पहले देश में Airtel और Jio के साथ टेलीकॉम नीलामी में हिस्सा लिया था, लेकिन एयरटेल और जियो ने 2022 में ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी थी।

Vodafone Idea Vi 5g - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »