• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone idea का 5G ट्रायल, सबसे पहले इन शहरों में तेज इंटरनेट, जानें क्या आप भी हैं शामिल?

Vodafone idea का 5G ट्रायल, सबसे पहले इन शहरों में तेज इंटरनेट, जानें क्या आप भी हैं शामिल?

Vodafone idea भारत में 5G रोल आउट की टेस्टिंग कर रहा है।

Vodafone idea का 5G ट्रायल, सबसे पहले इन शहरों में तेज इंटरनेट, जानें क्या आप भी हैं शामिल?

Photo Credit: Vodafone idea/X

Vodafone idea का 5G नेटवर्क प्रीपेड पोस्टपेड दोनों के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Vodafone idea भारत में 5G रोल आउट की टेस्टिंग कर रहा है। हालांकि, पूरे भारत में रोलआउट नहीं हो रहा है, देश में मात्र 17 टेलीकॉम सर्किल ने टेस्टिंग के लिए जगह तैयार की गई है। रोलआउट अभी भी कमर्शियल स्तर पर उपलब्ध नहीं है और इसे आने में दो साल की देरी हुई है। Vi दो साल पहले देश के अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर यानी कि Airtel और Jio के साथ टेलीकॉम नीलामी में शामिल हुआ था। एयरटेल और जियो ने 2022 में ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी थी,लेकिन देर से ही अब Vi भी शुरुआत कर रहा है।

वोडाफोन आइडिया का 5G नेटवर्क प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। ट्रायल के लिए टेलीकॉम कंपनी ने अपनी 5G सर्विस को 3.3GHz और 26GHz (mmWave) स्पेक्ट्रम पर तैनात किया है। पिछली रिपोर्ट के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के मार्च 2025 तक 5G सर्विस लॉन्च करने की उम्मीद थी, जिसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी। हालांकि, कमर्शियल लॉन्च में अभी भी समय है। Vi के लिए यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा, क्योंकि टेलीकॉम कंपनी आखिरकार 5G में प्रवेश कर रही है। वोडाफोन आइडिया ने बिहार को छोड़कर (जहां मात्र 3.3GHz स्पेक्ट्रम है) सभी शहरों में 3.3GHz और 26GHz mmWave स्पेक्ट्रम बैंड लॉन्च किया है। आने वाले महीनों में अन्य शहरों में टेलीकॉम ऑपरेटर के यूजर्स बेहतर कनेक्टिविटी और तेज इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं।

वोडाफोन आइडिया के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि “हमने MRO गाइडलाइंस के अनुसार 5G सर्विस को सफलतापूर्वक रोल आउट कर दिया है। सभी यूजर्स के लिए बड़े स्तर पर लॉन्च का हमारा आगामी प्लान है और हम सही समय पर ज्यादा जानकारी साझा करेंगे।"


देश के इन शहरों में Vi की 5G सर्विस की टेस्टिंग:


दिल्ली: ओखला इंडस्ट्रीज एरिया Ph2, इंडिया गेट, प्रगति मैदान
महाराष्ट्र: पुणे (शिवाजी नगर), मुंबई (वर्ली, मरोल अंधेरी ई)
तमिलनाडु: चेन्नई (पेरुंगुडी, नेसापक्कम)
पंजाब: जालंधर (कोट कलां)
कर्नाटक: बेंगलुरु (डेयरी सर्कल)
बिहार: पटना (अनीशाबाद गोलंबर)
राजस्थान: जयपुर (निकट गैलेक्सी सिनेमा, मानसरोवर इंडस्ट्रियल एरिया, आरआईआईसीओ)
पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी (सिटी प्लाजा सेवोक रोड)
आन्ध्र प्रदेश: हैदराबाद (ऐदा उपल, रंगा रेड्डी)
गुजरात: अहमदाबाद (निवासी दिव्य भास्कर, कॉर्पोरेट रोड, मकरबा, प्रह्लादनगर)
मध्य प्रदेश: इंदौर (इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, परदेशीपुरा)
यूपी वेस्ट: आगरा (नियर जे.पी. होटल, फतेहाबाद रोड)
यूपी ईस्ट: लखनऊ (विभूति खंड, गोमतीनगर)
केरल: थ्रीक्काकारा (कक्कनाड)
हरियाणा: करनाल (एचएसआईआईडीसी, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-3)
कोलकाता: कोलकाता (सेक्टर V, साल्ट लेक)

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »