• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान

Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान

प्लान में यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।

Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान

Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • यूजर को 1 साल तक JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • यूजर को 1 साल तक Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
  • कंपनी ने प्रतिदिन 100 SMS भेजने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

Vodafone Idea अपने प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए कुछ बेहद शानदार प्लान पेश करती है। यह प्लान कंपनी के लॉन्ग टर्म प्लान्स में शामिल है और 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान इतना शानदार है कि Jio, Airtel जैसे दिग्गज भी पानी मांगें। Vodafone Idea ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स में इसे सबसे धांसू प्लान बनाकर जोड़ा है। जो यूजर बार-बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहते हैं, उनके लिए खासतौर पर बहुत ही फायदेमंद है। इसमें भरपूर डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग  भी है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Vi Super Hero Rs 3999 Plan

Vodafone Idea अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों की वैधता वाला सबसे धांसू प्लान पेश करती है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से 3999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस प्लान के खास बेनिफिट्स। 

Daily 2GB Data
प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है। डेटा कोटा लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट बंद नहीं होता है और इंटरनेट 64Kbps की स्पीड पर चलता रहता है। 

Unlimited Calls
प्लान में यूजर को 365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। यूजर जितना मर्जी चाहे अपने करीबियों से बात कर सकता है। इसी के साथ कंपनी ने प्रतिदिन 100 SMS भेजने की सुविधा दी है। यानी सालभर आपको रोजाना 100 एसएमएस भेजने की छूट मिलती है। 

Free JioHotstar 
प्लान के साथ यूजर को 1 साल तक JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। JioHotstar Mobile पर आप एक्सक्लूसिव टीवी शो, सीरीयल, और लाइव स्पोर्टस का आनंद ले सकते हैं। 

Free Amazon Prime Lite 
यूजर को 1 साल तक Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 365 दिनों तक यह वैध रहता है जिसमें आप प्राइम वीडियो का कंटेंट फ्री में देख सकते हैं। आप चाहें तो इसे टीवी पर देख सकते हैं, या मोबाइल पर भी देख सकते हैं। फायदे की बात यह भी है कि एचडी कंटेंट इसमें देखा जा सकता है जो HD(720p) पर स्ट्रीम होता है। इसी के साथ कंपनी की फ्री 1-डे डिलीवरी का लाभ भी मिलता है। 

Unlimited Free Data 12AM to 12PM
यूजर को प्लान के साथ रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फ्री अनलिमिटिड डेटा मिलता है। इसी के साथ सोमवार से शुक्रवार तक जो डेटा बिना इस्तेमाल किया बच जाता है, उसे शनिवार को कैरी फॉरवर्ड किया जाता है। यानी बचा हुआ डेटा बेकार नहीं जाता है। इतना ही नहीं, कंपनी इस प्लान के साथ फ्री में 2GB का बैकअप डेटा हर महीने देती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »