• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea की Wi Fi कॉलिंग सर्विस MP और छत्तीसगढ़ में भी शुरू, सिग्नल न हो तब भी होगी क्लियर कॉलिंग!

Vodafone Idea की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस MP और छत्तीसगढ़ में भी शुरू, सिग्नल न हो तब भी होगी क्लियर कॉलिंग!

Vi की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए किसी खास प्लान की जरूरत नहीं है, लेकिन आपका स्मार्टफोन और वाई-फाई नेटवर्क इस फीचर को सपोर्ट करना चाहिए।

Vodafone Idea की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस MP और छत्तीसगढ़ में भी शुरू, सिग्नल न हो तब भी होगी क्लियर कॉलिंग!

Photo Credit: Vodafone Idea

ख़ास बातें
  • Vi की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध
  • इसके लिए किसी खास प्लान की जरूरत नहीं है
  • यूजर को बस फोन की Settings में जाकर Wi-Fi Calling ऑप्शन को ऑन करना होगा
विज्ञापन
Vodafone Idea (Vi) ने अपनी Wi-Fi कॉलिंग सर्विस को अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी शुरू कर दिया है। इससे पहले यह सर्विस दिल्ली, मुंबई, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और यूपी जैसे कई सर्कल्स में लाइव थी। अब कंपनी ने इन दो नए राज्यों को भी सपोर्टेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। इसका मतलब ये है कि अगर आपके घर या ऑफिस में मोबाइल नेटवर्क कमजोर है लेकिन Wi-Fi मौजूद है, तो भी आप क्लियर कॉल कर पाएंगे, बिना किसी ब्रेक या ड्रॉप के।

Vi की Wi-Fi कॉलिंग सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए किसी खास प्लान की जरूरत नहीं है, लेकिन आपका स्मार्टफोन और वाई-फाई नेटवर्क इस फीचर को सपोर्ट करना चाहिए। यूजर को बस फोन की Settings में जाकर Wi-Fi Calling ऑप्शन को ऑन करना होगा। कॉलिंग चार्ज वही रहेगा जो मोबाइल नेटवर्क पर होता है, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए काम का है जिन्हें घर या ऑफिस जैसी बिल्डिंग्स के अंदर कॉल क्वालिटी की समस्या आती है। Vi का कहना है कि यूजर अब बिना नेटवर्क टॉवर पर निर्भर हुए भी कॉल कर पाएंगे, जिससे रियल टाइम कम्युनिकेशन बेहतर होगा।

Vi की वेबसाइट पर एक डिवाइस-सपोर्ट लिस्ट भी दी गई है, जहां आप चेक कर सकते हैं कि आपका फोन इस सर्विस को सपोर्ट करता है या नहीं। Android और iPhone के लेटेस्ट मॉडल्स में यह फीचर ज्यादातर डिफॉल्ट आता है।

Vodafone Idea ने बीते महीने मुंबई में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया था और अब कंपनी भारत के 11 शहरों के क्रिकेट स्टेडियम में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करने जा रही है। मौजूदा IPL T20 लीग मार्च से मई तक इन क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित हो रही है, जिसको देखते हुए कंपनी ने यूजर्स को फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। 5G सर्विस अब अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और विशाखापत्तनम के क्रिकेट स्टेडियम में उपलब्ध है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  5. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  6. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  7. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  8. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  9. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  10. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »