• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी! मार्च में इस शहर में शुरू हो रहा है 5G, अगला नंबर दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ का

Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी! मार्च में इस शहर में शुरू हो रहा है 5G, अगला नंबर दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ का

Airtel, Jio और BSNL द्वारा दी जाने वाली कड़ी टक्कर के चलते कंपनी का सब्सक्राइबर बेस लगातार घट रहा है, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 205 मिलियन से घटकर तीसरी तिमाही में 199.8 मिलियन हो गया है।

Vi यूजर्स के लिए खुशखबरी! मार्च में इस शहर में शुरू हो रहा है 5G, अगला नंबर दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ का

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • मार्च 2025 में मुंबई में एक कमर्शियल लॉन्च सेट किया गया है
  • इसी साल अप्रैल में दिल्ली, बैंगलोर, चंडीगढ़ और पटना का लगेगा नंबर
  • पिछले नौ महीनों में 4G जनसंख्या कवरेज में 41 मिलियन (4.1 करोड़) जोड़े गए
विज्ञापन
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vi) ने अपनी 5G रोलआउट टाइमलाइन की पुष्टि कर दी है, जिसमें मार्च 2025 में मुंबई में एक कमर्शियल लॉन्च सेट किया गया है। टेलीकॉम ऑपरेटर ने यह भी बताया है कि मुंबई के बाद, इसी साल अप्रैल में नेटवर्क को दिल्ली, बैंगलोर, चंडीगढ़ और पटना में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी अपने 4G विस्तार में भी तेजी ला रही है, पिछले नौ महीनों में 4G जनसंख्या कवरेज में 41 मिलियन (4.1 करोड़) जोड़े गए हैं, जो अब 1.07 बिलियन लोगों तक पहुंच गया है। हालांकि, 1.7% रेवेन्यू बढ़ोतरी के बावजूद Vi को फाइनेंशियल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। FY25 की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 111.2 अरब रुपये के राजस्व के साथ बंद हुआ। इसका कंज्यूमर बेस घटकर 199.8 मिलियन हो गया है, हालांकि ARPU सुधरकर 173 रुपये हो गया है, जो टैरिफ बढ़ोतरी के कारण 4.7% QoQ बढ़ोतरी है।

Vi ने इन सभी जानकारियों को अपनी तिमाही रिपोर्ट में शेयर किया है। कंपनी ने आगे बताया कि Vi सक्रिय रूप से अपनी ब्रॉडबैंड और 4G सर्विस का विस्तार कर रहा है, Q3 FY25 में 4,000 से अधिक नए ब्रॉडबैंड टावर जोड़े जा रहे हैं, जो इसके मर्जर के बाद से सबसे अधिक है। कंपनी ने बेहतर इनडोर कवरेज के लिए 15,000 साइटों पर 900 मेगाहर्ट्ज बैंड पर 4G डिप्लॉय किया है और स्पीड और कैपेसिटी में सुधार के लिए 1800 मेगाहर्ट्ज और 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में 10,400 साइटें जोड़ी हैं। 

कंपनी ने अपने फाइनेंस डिटेल्स को भी शेयर किया है। Vi ने मामूली रेवेन्यू बढ़ोतरी देखी, लेकिन घाटे में बनी हुई है। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 66.1 अरब रुपये का नेट घाटा हुआ। जबकि बैंकों से इसका कर्ज पिछले वर्ष में 52.9 अरब रुपये कम हो गया है, जो अब 23.3 अरब रुपये बचा है।

वहीं, बात करें सब्सक्राइबर बेस की तो Airtel, Jio और BSNL द्वारा दी जाने वाली कड़ी टक्कर के चलते कंपनी का सब्सक्राइबर बेस लगातार घट रहा है, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 205 मिलियन से घटकर तीसरी तिमाही में 199.8 मिलियन हो गया है। इसके बावजूद, इसके पोस्टपेड सेगमेंट में 25.2 मिलियन यूजर्स बढ़े हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी द्वारा हालिया समय में टैरिफ में की गई बढ़ोतरी के चलते ARPU में सुधार हुआ है, जो पिछली तिमाही के 166 रुपये से बढ़कर अब 173 रुपये हो गया है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि डिजिटल सर्विस में, Vi ने अपने Vi Movies & TV प्लेटफॉर्म का विस्तार किया है, जिसमें Disney+ Hotstar, SonyLIV और ZEE5 सहित 18 OTT साझेदार शामिल हैं। इसने "सुपर हीरो" और "नॉन-स्टॉप हीरो" पैक जैसे नए प्रीपेड डेटा प्लान भी लॉन्च किए, जो कुछ बड़े मार्केट में अनलिमिटेड डेटा की पेशकश करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vodafone Idea, Vi 5G, Vi 5G rollout
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »