• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!

Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!

Vodafone Idea ने नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का ऑफर है।

Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!

Photo Credit: Unsplash/ NordWood Themes

ख़ास बातें
  • Vi ने 325 रुपये से शुरू होने वाले नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए
  • NonStop Hero प्लान्स में 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा का ऑफर
  • 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही पूरा डेटा फायदा मिलेगा
विज्ञापन

Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में नए प्लान्स जोड़े हैं। अब यूजर्स को शॉर्ट व लॉन्ग दोनों टर्म्स के लिए कुछ नए प्लान्स मिलेंगे, जिसमें केवल डेटा ही नहीं, बल्कि कॉलिंग व SMS बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इनमें “NonStop Hero” सीरीज भी शामिल है। प्लान 325 रुपये से शुरू होते हुए 2,399 रुपये तक जाते हैं और  उपलब्धता अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं। चलिए नीचे विस्तार से जानते हैं।

Vi के नए प्लान्स में एंट्री-लेवल पर 325 रुपये का प्लान शामिल है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 10GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं। हालांकि, डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लगेगा, जिससे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान महंगा पड़ सकता है।

इसके अलावा कंपनी ने अपने “NonStop Hero” पोर्टफोलियो को भी बढ़ाया है। 2,099 रुपये वाला प्लान चुनिंदा सर्किल्स जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS और पूरे दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलता है। वहीं तमिलनाडु और चेन्नई के यूजर्स के लिए इसी तरह का 2,180 रुपये का प्लान पेश किया गया है। 

कंपनी ने अपने पहले से मौजूद 1,749 रुपये और 2,399 रुपये वाले 180 दिन की वैलिडिटी प्लान्स को भी जारी रखा है, जिससे यूजर्स को अलग-अलग बजट के हिसाब से ऑप्शन मिलते हैं।

इन नए प्लान्स की खास बात “फुल-डे अनलिमिटेड डेटा” है, जिसमें रोजाना डेटा लिमिट तय नहीं होती। हालांकि, इसका फायदा पूरी तरह तभी मिलेगा जब यूजर 5G नेटवर्क वाले एरिया में हो। जिन जगहों पर 5G उपलब्ध नहीं है, वहां यूजर्स को 4G नेटवर्क पर निर्भर रहना पड़ेगा, जहां स्पीड और परफॉर्मेंस अलग-अलग हो सकती है।

इसके अलावा टेलीकॉमटॉक के मुताबिक, Vodafone Idea ने 44 रुपये का एक क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है, जिसमें 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 1GB डेटा और 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »