वोडफोन आइडिया ने एजुकेशन प्लेटफॉर्म PhysicsWallah के साथ साझेदारी में नए प्रीपेड प्लान Vi Edu+ की शुरुआत की है।
Photo Credit: Vodafone idea
Vodafone idea Edu+ में अनलिमिटेड वॉइस कॉल मिलती है।
वोडफोन आइडिया ने एजुकेशन प्लेटफॉर्म PhysicsWallah के साथ साझेदारी में नए प्रीपेड प्लान Vi Edu+ की शुरुआत की है। यह प्लान मोबाइल कनेक्टिविटी को डिजिटल लर्निंग के बेनिफिट के साथ लेकर आता है। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला एडटेक बेस्ड टेलीकॉम प्लान है, जिसे स्टूडेंट के लिए डिजिटल लर्निंग को ज्यादा आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। नए Vi Edu+ प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कनेक्टिविटी के साथ PhysicsWallah के एजुकेशनल ओटीटी प्लेटफॉर्म Pi तक एक्सेस मिलता है। आइए Vi Edu+ प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vi Edu+ प्रीपेड पैक राजस्थान में 375 रुपये और उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्कल में 409 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन प्लान को मौजूदा और नए दोनों ग्राहक खरीद पाएंगे और धीरे-धीरे अन्य सर्किल में भी लॉन्च किया जाएगा। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G/5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेजी 100 SMS और 28 दिनों के लिए PW Pi Pro का एक्सेस शामिल है। Vi Edu+ प्लान खरीदने वाले ग्राहक PhysicsWallah ऐप और वेबसाइट के जरिए Pi प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन की वैधता 28 दिनों की है।
Vi Edu+ प्लान स्टूडेंट को बोर्ड एग्जाम और जेईई, नीट, यूपीएससी, डिफेंस, सीयूईटी, सीएसआईआर नेट, गेट और ओलंपियाड जैसी कॉम्पिटिशन एग्जाम के लिए स्ट्रक्चर्ड और सेल्फ पेस्ड लर्निंग अकेडमिक कंटेंट तक मोबाइल कनेक्टिविटी के जरिए एक्सेस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।
PW Pi Pro में अनुभवी शिक्षकों के 30 हजार से ज्यादा वीडियो लेक्चर, अनलिमिटेड लाइव और रिकॉर्ड लेक्चर, वन शॉर्ट रिविजन सीरीज, हैंडरिटन नोट्स और स्टडी मैटेरियल AI-बेस्ड सॉल्युशन, क्विज, प्रैक्टिस और परफॉर्मेंस ट्रैकिंग मैटेरियल, ऑफलाइन डाउनलोड सपोर्ट और कई सब्जेक्ट और एग्जाम कैटेगरी में लर्निंग कंटेंट शामिल है।
कंटेंट लाइब्रेरी में किंडरगार्टन से लेकर क्लास 12 तक के पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिसमें टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, जनरेटिव AI, डिजाइन और मार्केटिंग में अस्पस्किल कोर्स शामिल हैं। इस इंटीग्रेशन का उद्देश्य कोचिंग सेंटर की दूरी की परवाह किए बिना स्मार्टफोन के जरिए एजुकेशनल कंटेंट को सरल बनाना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी