Vi 5G ने अब इस शहर में रखा कदम, जानें कैसे मिलेगा हाई-स्पीड इंटनेट?

Vi यूजर्स जयपुर में अब अपने 5G फोन पर 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जैसे ही आपके इलाके में 5G एक्टिवेट होगा और हैंडसेट के नेटवर्क सेटिंग्स में 5G इनेबल है तो आपका फोन ऑटोमैटिकली 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएगा।

Vi 5G ने अब इस शहर में रखा कदम, जानें कैसे मिलेगा हाई-स्पीड इंटनेट?

Photo Credit: Vodafone Idea

Vi प्रीपेड यूजर्स 299 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 5G डेटा पा सकते हैं

ख़ास बातें
  • Vi ने जयपुर में अपनी 5G सर्विस ऑफिशियली लॉन्च कर दी है
  • कवरेज लाइव होने पर योग्य स्मार्टफोन में अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा 5G
  • नए और पुराने सभी Vi यूजर्स 5G प्लान के साथ कनेक्ट हो सकते हैं
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने आखिरकार जयपुर में भी अपनी 5G सर्विस का ऑफिशियल लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अब जयपुर के यूजर्स भी Vi के हाई-स्पीड 5G नेटवर्क का फायदा ले सकते हैं, बशर्ते उनके पास 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन हो। Vi का ये लॉन्च राजस्थान के टियर-1 शहरों के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि अब तक सिर्फ चुनिंदा मेट्रो सिटीज (दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर आदि) में ही यह नेटवर्क उपलब्ध था।
 

कब से मिलेगी सर्विस?

Vi यूजर्स जयपुर में अब अपने 5G फोन पर 5G नेटवर्क इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जैसे ही आपके इलाके में 5G एक्टिवेट होगा और हैंडसेट के नेटवर्क सेटिंग्स में 5G इनेबल है तो आपका फोन ऑटोमैटिकली 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएगा।
 

5G सर्विस की खास बातें

  • स्पीड: 4G के मुकाबले कई गुना ज्यादा तेज इंटरनेट स्पीड।
  • प्लान्स: प्रीपेड यूजर्स 299 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 5G डेटा पा सकते हैं, जबकि सभी पोस्टपेड यूजर्स के लिए यह सर्विस ओपन है।
  • इंट्रोडक्टरी ऑफर: शुरुआत में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है, जो कुछ समय के लिए सीमित रहेगा।
  • सपोर्टेड डिवाइसेज: ज्यादातर नए स्मार्टफोन 5G सपोर्ट करते हैं। अगर आपका फोन 5G है और सेटिंग्स में 5G इनेबल है तो सर्विस मिल जाएगी।
 

कैसे करें एक्टिवेट?

  • अगर आपके पास 5G फोन और Vi की 4G/5G सिम है, तो बस नेटवर्क सेटिंग्स में 5G को ऑन रखें।
  • फोन के टॉप बार में 5G जैसे ही दिखने लगेगा, समझिए आपकी एरिया में सर्विस लाइव है।
  • नया कनेक्शन लेने के इच्छुक यूजर्स Vi की वेबसाइट से ऑनलाइन सिम ऑर्डर या पोर्ट कर सकते हैं, जिसमें सभी 5G फीचर्स मिलेंगे।

Vi ने जयपुर के ज्यादातर एरिया में 5G का कनेक्टिविटी नेटवर्क एक्टिवेट कर दिया है, लेकिन रोलआउट फेज-वाइज किया गया है। धीरे-धीरे पूरे शहर में कवरेज बढ़ती जाएगी। आप अपने फोन में Vi वेबसाइट पर भी कवर एरिया चेक कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vi 5G, Vodafone Idea
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »