वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज अपनी 5G सर्विस में विस्तार की घोषणा की है।
Photo Credit: Pexels/Z z
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आज अपनी 5G सर्विस में विस्तार की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि मई 2026 तक 90 और शहरों में 5G सर्विस शुरू करने का प्लान है। इसके साथ ही टेलीकॉम ऑपरेटर का 5G नेटवर्क 17 सर्किल के 43 शहरों से बढ़कर देशभर के 133 शहरों तक पहुंच जाएगा। इस कदम के साथ Vi की स्थिति भारत के प्रमुख डाटा बाजारों में काफी मजबूत होगी। आइए वोडफोन आइडिया के इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वोडाफोन आइडिया इस फेज के तहत मुंबई, दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश-पूर्वी, उत्तर प्रदेश-पश्चिमी, कोलकाता और पश्चिम बंगाल समेत 15 सर्किल में 5G कवरेज का विस्तार करने का प्लान बना रहा है। कंपनी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, हाई डेटा कंजप्शन सेंटर और अर्बन सेंटर के साथ मुख्य मार्केट को प्राथमिकता दे रही है। इनमें से कुछ प्रमुख शहर चेन्नई, हैदराबाद, पुडुचेरी, गांधीनगर, गोवा, कोल्हापुर, सीकर, वाराणसी, प्रयागराज और दुर्गापुर आदि हैं। वोडाफोन आइडिया डेटा-बेस्ड एक्सपेंशन स्ट्रैटजी के तहत अपने नेटवर्क विस्तार को 5G डिवाइस की डिमांड के हिसाब से बना रहा है। बड़े इकोसिस्टम वाले मार्केट को प्राथमिकता देकर कंपनी हाई परफॉर्मेंस कनेक्टिविटी प्रदान करना चाहती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999