Truecaller

Truecaller - ख़बरें

  • पूरे परिवार को मिलेगी डिजिटल स्कैम से सुरक्षा! जानें क्या है Trucaller का नया Family Protection फीचर
    Truecaller ने भारत में Family Protection फीचर लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन स्कैम और संदिग्ध कॉल से यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाना है। इस फीचर के जरिए परिवार का एक सदस्य एडमिन बनकर पूरे परिवार की डिजिटल सुरक्षा सेटिंग्स को मैनेज कर सकता है। इसमें रियल टाइम फ्रॉड अलर्ट, रिमोट कॉल हैंग अप और साझा ब्लॉक लिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसका बेसिक वर्जन मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • भारत में स्कैमर्स की भरमार, 2025 में आए 4000 करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल, जानें कैसे करें बचाव
    Truecaller की 2025 इंडिया इनसाइट्स रिपोर्ट India’s Spam Shield में खुलासा हुआ है कि भारतीयों को बीते साल 4 हजार करोड़ से ज्यादा स्पैम कॉल आए। वहीं इसी अवधि में यूजर्स द्वारा करीबन 1,189 करोड़ स्पैम कॉल को ब्लॉक किया गया। 2025 में 770 करोड़ फ्रॉड कॉल का पता लगाया गया। इस दौरान औसत स्पैम कॉल अवधि 1.8 मिनट की थी। इस अवधि में करीबन 12,903 करोड़ स्पैम मैसेज का पता लगाया गया।
  • स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो ऐसे मिलेगा छुटकारा, निजी जानकारी और पैसों की होगी सुरक्षा
    स्पैम कॉल्स से सभी को बहुत परेशानी होती है, क्योंकि इनसे वित्तीय नुकसान की संभावना रहती है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें लोगों को पैसों का चूना लगाया जाता है। स्पैम कॉल कभी भी आ जाते हैं और इससे बार-बार फोन उठाकर चेक करने की जरूरत पड़ती है। कई बार तो स्पैम कॉल्स ऑफिस के समय और रात में भी आ आते हैं।
  • क्या आपको भी नजर आ रहा है अंजान कॉलर का नाम?, सरकार का नया अपडेट, जानें क्या है CNAP और कैसे करता है काम
    भारत में बहुत से मोबाइल यूजर्स को बीते कुछ हफ्तों में अंजान कॉलर से आने वाली कॉल्स में उनका नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है। सरकार का यह नया अपडेट कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) से जुड़ा है जो कि धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। यह नया टेलीकॉम फीचर टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) और टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद शुरू किया जा रहा है।
  • कॉल मिस हुई? Truecaller का नया Voicemail फीचर करेगा काम आसान
    Truecaller ने भारत में Android यूजर्स के लिए फ्री Voicemail फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह वॉइसमेल एक्सपीरियंस पूरी तरह डिवाइस-नेेटिव है, जिसमें मैसेज सीधे फोन की लोकल स्टोरेज में सेव होते हैं। फीचर के साथ इंस्टेंट ट्रांसक्रिप्शन, ऑटोमैटिक स्पैम प्रोटेक्शन और AI-बेस्ड स्मार्ट कॉल कैटेगराइजेशन मिलता है। Truecaller Voicemail 12 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में मैसेज रिकॉर्ड और पढ़ सकते हैं।
  • स्कैम कॉल्स से परिवार की सुरक्षा के लिए Truecaller लाया नया फैमिली फीचर
    Truecaller ने अपने ऐप में Family Protection नाम का नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद परिवारों को स्कैम कॉल्स और डिजिटल फ्रॉड से सामूहिक रूप से सुरक्षित रखना है। इस फीचर के तहत पांच लोगों तक का फैमिली ग्रुप बनाया जा सकता है और Family Admin कॉल ब्लॉकिंग लेवल, ब्लॉकलिस्ट और सेफ्टी सेटिंग्स को मैनेज करता है। Android पर एडमिन को रियल-टाइम अलर्ट मिलता है और वह किसी संदिग्ध कॉल को रिमोटली एंड भी कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर एंगेजमेंट बढ़ाएगा और Premium Family प्लान की ओर नेचुरल अपग्रेड पाथ बनाएगा। फीचर की शुरुआत स्वीडन, चिली, मलेशिया और केन्या में हुई है, और भारत में लॉन्च Q1 2026 में होगा।
  • मोबाइल पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TrueCaller जैसे ऐप्स की नहीं होगी जरूरत
    देश में CNAP सर्विस को सभी टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स के लिए डिफॉल्ट तौर पर लागू किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो इसके लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को निवेदन दिया जा सकता है। इस फीचर के लागू होने के बाद किसी व्यक्ति को कॉल किए जाने पर उसके मोबाइल पर कॉलर का नाम दिखाई देगा।
  • Truecaller के हुए 30 लाख पेड यूजर, iOS पर आंकड़ा 10 लाख के पार!
    Truecaller ने मई 2025 में अपने पेड यूजर बेस को लेकर दो बड़ा माइलस्टोन पार किए है। कंपनी ने 17 मई को ग्लोबली 3 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया और फिर 27 मई को iOS पर 1 मिलियन पेड यूजर्स तक पहुंच गई। यह ग्रोथ Truecaller के नए AI-बेस्ड फीचर्स और iOS पर किए गए बड़े बदलावों के बाद देखी गई है। कंपनी अब खुद को सिर्फ एक कॉलर ID टूल के रूप में नहीं, बल्कि मोबाइल कम्युनिकेशन के लिए एक प्रीमियम आइडेंटिटी लेयर के तौर पर आगे बढ़ा रही है।
  • Truecaller ने बेहतर SMS मैनेजमेंट के लिए AI बेस्ड मैसेज आईडी की पेश
    Truecaller ने नया AI बेस्ड मैसेज आईडी फीचर पेश कर दिया है। एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) का इस्तेमाल करते हुए यह फीचर डायरेक्ट यूजर्स के डिवाइस पर SMS मैसेज को स्कैन करती है, जिससे डाटा सुरक्षित रहता है। यह बैंक नोटिफिकेशन, ओटीपी, डिलीवरी स्टेटस, फ्लाइट शेड्यूल या पेमेंट अलर्ट जैसे जरूरी मैसेज को डिटेक्ट करता है। कंपनी का कहना है कि यह क्विक यूजर एक्शन के लिए जरूरी जानकारी निकालता है और डिस्प्ले करता है।
  • LiveCaller: iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Truecaller का फ्री ऑल्टरनेटिव, यहां से करें डाउनलोड
    iPhone यूजर्स के लिए एक नया कॉलर आईडी (Caller ID) ऐप, LiveCaller लॉन्च किया गया है, जो Truecaller और Hiya जैसे ऐप्स का फ्री ऑल्टरनेटिव के रूप में सामने आता है। यह ऐप खासतौर पर iOS 18.2 या उससे नए वर्जन पर काम करता है और स्पैम कॉल्स और रोबोकॉल्स को ट्रैक करके यूजर्स को जानकारी देता है। LiveCaller का उद्देश्य यूजर्स को बिना किसी अकाउंट के अपने कॉल्स पर असल समय में कॉलर की जानकारी दिखाना है, जिससे कॉल लेने से पहले पता चल सके कि कॉल कौन कर रहा है।
  • टेलीकॉम कंपनियों को जल्द पूरा करना होगा कॉलर ID सिस्टम का ट्रायल, DoT ने दिया निर्देश
    टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों को इस फीचर के इंटर-ऑपरेटर ट्रायल को शुक्रवार तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इस फीचर के लिए आधुनिक नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। इस वजह से यह फीचर केवल 4G और 5G स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध होगा। Reliance Jio इसके लिए अपनी CNAP टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी।
  • इनकम टैक्स अधिकारियों ने Truecaller इंडिया के दफ्तरों से जब्त किए टैक्स चोरी के डिजिटल सबूत!
    Truecaller के दफ्तरों पर गुरुवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) द्वारा सर्वे किया गया। इसके पीछे टैक्स को लेकर गड़बड़ी को कारण माना जा रहा है। हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन एक लेटेस्ट रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आयकर अधिकारियों ने कंपनी के दो ऑफिस से टैक्स चोरी के कुछ सबूत जब्त किए हैं।
  • Truecaller के ऑफिस पर पड़ा आयकर विभाग का छापा, कंपनी ने जारी किया बयान
    Truecaller के ऑफिसेज में गुरुवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) की तरफ से छापेमारी की गई। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि छापेमारी पैन इंडिया हुई है या चुनिंदा लोकेशन पर, लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वर्तमान में कंपनी के ऑफिस गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित हैं। कंपनी का मुख्यालय स्टॉकहोम में है। ट्रूकॉलर का कहना है कि वे पूरी तरह से आयकर अधिकारियों का सहयोग कर रही है। ट्रूकॉलर के वर्तमान में भारत में 400 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं।
  • बिना नम्बर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! ये रहे आसान तरीके
    WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए आपको यूजर के फोन नम्बर को पहले अपने डिवाइस में सेव करना पड़ता है। लेकिन आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं। ब्राउजर में लिंक क्रिएट करके वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं। Truecaller ऐप के माध्यम से भी बिना नम्बर सेव किए मैसेज कर सकते हैं। Google Assistant के माध्यम से भी ऐसा किया जा सकता है।
  • iPhone यूजर्स के लिए आ गया Truecaller का धांसू फीचर, स्‍पैम कॉल्‍स की होगी छुट्टी! जानें
    ट्रूकॉलर का ऑटो-ब्‍लॉक स्‍पैम फीचर आईफोन्‍स के लिए पेश कर दिया गया है। इसका फायदा ये है कि यूजर को स्‍पैम कॉल रिजेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होती। ट्रूकॉलर ऐप स्‍पैम कॉल को आइडेंटिफाई करके उसे रिजेक्‍ट कर देता है। फ‍िलहाल यह सुविधा सिर्फ ट्रूकॉलर के प्रीमियम सब्‍सक्राइबर्स के लिए उपलब्‍ध है। iOS 18 अपडेट कर चुके यूजर्स लेटेस्‍ट Truecaller वर्जन 13.12 पर इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

Truecaller - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »