Truecaller के हुए 30 लाख पेड यूजर, iOS पर आंकड़ा 10 लाख के पार!

31 मार्च 2025 तक Truecaller के कुल पेड यूजर्स की संख्या 2.86 मिलियन थी, जिनमें से 0.86 मिलियन iOS यूजर्स थे।

Truecaller के हुए 30 लाख पेड यूजर, iOS पर आंकड़ा 10 लाख के पार!

Photo Credit: Truecaller

Truecaller News: ट्रूकॉलर ने सिर्फ डेढ़ महीने में कंपनी ने कुल 14 लाख नए पेड यूजर जोड़े हैं

ख़ास बातें
  • 31 मार्च 2025 तक Truecaller के कुल पेड यूजर्स की संख्या 2.86 मिलियन थी
  • इनमें से 0.86 मिलियन iOS यूजर्स थे
  • सिर्फ डेढ़ महीने में कंपनी ने कुल 14 लाख नए पेड यूजर जोड़े हैं
विज्ञापन
Truecaller ने मई 2025 में अपने पेड यूजर बेस को लेकर दो बड़ा माइलस्टोन पार किए है। कंपनी ने 17 मई को ग्लोबली 3 मिलियन पेड सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया और फिर 27 मई को iOS पर 1 मिलियन पेड यूजर्स तक पहुंच गई। यह ग्रोथ Truecaller के नए AI-बेस्ड फीचर्स और iOS पर किए गए बड़े बदलावों के बाद देखी गई है। कंपनी अब खुद को सिर्फ एक कॉलर ID टूल के रूप में नहीं, बल्कि मोबाइल कम्युनिकेशन के लिए एक प्रीमियम आइडेंटिटी लेयर के तौर पर आगे बढ़ा रही है।

31 मार्च 2025 तक Truecaller के कुल पेड यूजर्स की संख्या 2.86 मिलियन थी, जिनमें से 0.86 मिलियन iOS यूजर्स थे। इसका मतलब है कि सिर्फ डेढ़ महीने में कंपनी ने कुल 14 लाख नए पेड यूजर जोड़े हैं, जिनमें से करीब 1.4 लाख सिर्फ iOS से जुड़े हैं। दिसंबर 2024 में यह संख्या क्रमशः 2.72 मिलियन (कुल) और 0.82 मिलियन (iOS) थी, यानी ग्रोथ लगातार बनी रही है।

इस मौके पर ट्रूकॉलर के सीईओ ऋषित झुनझुनवाला ने कहा, "मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि ज्यादा से ज्यादा यूजर प्रीमियम यूजर बनने के महत्व को समझ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में हमने अपने प्रीमियम ऑफरिंग को काफी बेहतर और सरल बनाया है। आज हमारे प्रीमियम यूजर को हमारे AI-असिस्टेंट, एडवांस स्पैम ब्लॉकिंग अवसर और धोखाधड़ी बीमा जैसे कई मूल्यवान उत्पाद मिलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "जनवरी से, iOS पर हमारे प्रीमियम यूजर को अब लाइव कॉलर आईडी समाधान भी मिलता है। iOS पर हमारी रणनीति और उत्पाद और रूपांतरण के अनुकूलन ने एक आशाजनक रुझान दिखाया है। हमारे फैमिली पैकेज, जहां आप प्रीमियम पैकेज में अपने परिवार के चार और सदस्यों को शामिल कर सकते हैं और छूट प्राप्त कर सकते हैं, ने भी अच्छी बढ़ोतरी देखी है।"

वहीं, दूसरी ओर Truecaller के सीओओ फ्रेडरिक केजेल ने कहा, "हम अपने यूजर्स के कम्युनिकेशन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए और भी बेहतर सेवाएं जोड़कर और अधिक उपकरण प्रदान करके सदस्यता की पेशकश को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।"

iOS प्लेटफॉर्म पर ग्रोथ रेट और भी तेज रही है। मार्च 2025 से मई 2025 के बीच केवल दो महीनों में iOS यूजर्स में लगभग 16% की ग्रोथ दर्ज की गई है। Truecaller का कहना है कि यह स्पाइक कंपनी के AI फीचर अपडेट और बेहतर UI/UX की वजह से आया है, जिसने ऐप को एक पावरफुल कम्युनिकेशन टूल बना दिया है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो डेटा प्राइवेसी और कॉल सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा अवेयर हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TrueCaller, Truecaller Paid
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »