• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • LiveCaller: iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Truecaller का फ्री ऑल्टरनेटिव, यहां से करें डाउनलोड

LiveCaller: iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Truecaller का फ्री ऑल्टरनेटिव, यहां से करें डाउनलोड

LiveCaller की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी एक्सेस के कॉलर के बारे में जानकारी देती है।

LiveCaller: iPhone यूजर्स के लिए लॉन्च हुआ Truecaller का फ्री ऑल्टरनेटिव, यहां से करें डाउनलोड

Photo Credit: Sync.ME

ख़ास बातें
  • यह ऐप खासतौर पर iOS 18.2 या उससे नए वर्जन पर काम करता है
  • यह बिना किसी एक्सेस के कॉलर के बारे में जानकारी देता है
  • यूजर को अपने कॉन्टैक्ट्स को एक्सेस करने या किसी अकाउंट की जरूरत नहीं होती
विज्ञापन
iPhone यूजर्स के लिए एक नया कॉलर आईडी (Caller ID) ऐप, LiveCaller लॉन्च किया गया है, जो Truecaller और Hiya जैसे ऐप्स का फ्री ऑल्टरनेटिव के रूप में सामने आता है। यह ऐप खासतौर पर iOS 18.2 या उससे नए वर्जन पर काम करता है और स्पैम कॉल्स और रोबोकॉल्स को ट्रैक करके यूजर्स को जानकारी देता है। LiveCaller का उद्देश्य यूजर्स को बिना किसी अकाउंट के अपने कॉल्स पर असल समय में कॉलर की जानकारी दिखाना है, जिससे कॉल लेने से पहले पता चल सके कि कॉल कौन कर रहा है।

LiveCaller की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बिना किसी एक्सेस के कॉलर के बारे में जानकारी देता है। डेवलपर्स के मुताबिक, इसे यूज करने के लिए यूजर को अपने कॉन्टैक्ट्स को एक्सेस करने या किसी अकाउंट की जरूरत नहीं होती और न ही यूजर की प्राइवेसी का उल्लंघन होता है। Sync.ME द्वारा विकसित इस ऐप में चार  बिलियन से ज्यादा फोन नंबरों की जानकारी दी गई है, जो यूजर्स को स्पैम और फ्रॉड कॉल्स से सुरक्षित रखने में मदद करने का दावा करता है।

इसके अलावा, इसमें लाइव कॉलर आईडी लुकअप फ्रेमवर्क का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह ऐप यूजर्स को हर कॉल के बारे में भरोसेमंद जानकारी दिखाने का दावा करता है। LiveCaller ऐप का यूजर इंटरफेस आसान प्रतीत होता है। यूजर्स को न तो कॉन्टैक्ट्स को मैन्युअली एड करने की जरूरत होती है और न ही कोई अकाउंट बनाने की।

ऐप का सबसे अहम फायदा यह है कि यह स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी कॉल्स के बारे में रियल टाइम में जानकारी देता है, जिससे यूजर्स पहले ही इस पर विचार कर सकते हैं कि कॉल रिसीव करनी चाहिए या नहीं। इस ऐप में 28 भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है।

LiveCaller ऐप को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को कोई सब्सक्रिप्शन या पेमेंट की जरूरत नहीं है। LiveCaller ऐप का फ्री वर्जन यूजर्स को कॉलर आईडी, स्पैम ब्लॉकिंग और कॉल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स देता है। इसके प्रीमियम फीचर्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें सब्सक्रिप्शन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह ऐप भविष्य में और भी नए फीचर्स लाने वाला है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LiveCaller, LiveCaller App, TrueCaller, IOS, iPhone
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »