• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • स्कैम कॉल्स से परिवार की सुरक्षा के लिए Truecaller लाया नया फैमिली फीचर

स्कैम कॉल्स से परिवार की सुरक्षा के लिए Truecaller लाया नया फैमिली फीचर

Truecaller का नया Family Protection फीचर परिवारों को स्कैम कॉल्स से बचाने के लिए बनाया गया है। Android यूजर्स के लिए रिमोट कॉल कंट्रोल और एडवांस्ड सेफ्टी टूल्स मिलते हैं।

स्कैम कॉल्स से परिवार की सुरक्षा के लिए Truecaller लाया नया फैमिली फीचर

Photo Credit: Truecaller

ख़ास बातें
  • Truecaller ने लॉन्च किया फैमिली सेफ्टी वाला नया Family Protection फीचर
  • Android पर एडमिन संदिग्ध कॉल को रिमोटली काट सकता है
  • Q1 2026 में भारत में आएगा यह नया सुरक्षा फीचर
विज्ञापन

Truecaller ने आज अपने ऐप में एक नया बड़ा फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद डिजिटल सेफ्टी को परिवारों के बीच एक शेयर्ड एक्सपीरिएंस बनाना है। कंपनी इसे Family Protection कह रही है और यह सीधे Truecaller ऐप में Android व iOS दोनों पर उपलब्ध है। इस फीचर का आइडिया सिंपल है परिवार के लोग मिलकर एक दूसरे को स्कैम कॉल्स और फ्रॉड से बचा सकें। खास बात यह है कि Android यूजर्स के लिए Family Admin को ऐसी क्षमता मिलती है कि वह किसी भी फैमिली मेंबर को आने वाली संदिग्ध कॉल को रियल टाइम में पहचान सके और जरूरत पड़ने पर उस कॉल को रिमोटली कट भी कर सके।

Family Protection में एक ग्रुप में पांच लोग जुड़ सकते हैं और फैमिली एडमिन पूरे ग्रुप की सेफ्टी सेटिंग्स को मैनेज करता है। एडमिन कॉल ब्लॉकिंग लेवल सेट कर सकता है, ब्लॉकलिस्ट अपडेट कर सकता है और यह तय कर सकता है कि अनवांटेड कॉल्स कैसे हैंडल होंगी। Android पर यह फीचर और भी आगे जाकर रियल-टाइम सपोर्ट देता है। जैसे स्कैम का शक होने पर एडमिन के फोन पर तुरंत अलर्ट आ जाएगा और वह उस कॉल को सीधे एंड भी कर सकता है। इतना ही नहीं, एडमिन फैमिली मेंबर्स का बैटरी लेवल, फोन एक्टिविटी और अवेलेबिलिटी भी देख सकता है ताकि जरूरत पड़ने पर सही समय पर मदद की जा सके।

Truecaller का कहना है कि Family Protection पूरी तरह मुफ्त है, लेकिन इसके जरिए कंपनी यूजर एंगेजमेंट और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की ओर नए रास्ते खोल रही है। अगर कोई परिवार और ज्यादा सुरक्षा चाहता है, तो वे Truecaller Premium Family प्लान ले सकते हैं, जिसमें एडवांस्ड स्पैम ब्लॉकिंग, हाई-रिस्क नंबरों की ऑटोमैटिक रिजेक्शन और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस शामिल है। कंपनी की स्ट्रैटेजी के हिसाब से यह फीचर लॉन्ग-टर्म सब्सक्रिप्शन ग्रोथ और यूजर रिटेंशन दोनों में मदद करेगा।

लॉन्च फिलहाल चार पायलट मार्केट्स - स्वीडन, चिली, मलेशिया और केन्या में किया गया है। कंपनी Q1 2026 में भारत सहित कई बड़े मार्केट्स में विस्तार करेगी। Truecaller का कहना है कि धीरे-धीरे रोलआउट करके उन्हें शुरुआती यूजर्स से फीडबैक मिलेगा, जिससे भारत जैसे बड़े मार्केट्स में लॉन्च पहले से बेहतर तरह से तैयार किया जा सकेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »