बिना नम्बर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! ये रहे आसान तरीके

आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं

बिना नम्बर सेव किए भेजें WhatsApp मैसेज! ये रहे आसान तरीके

Photo Credit: Pixabay

WhatsApp इस वक्त मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे पॉपुलर ऐप है।

ख़ास बातें
  • आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं।
  • ब्राउजर में लिंक क्रिएट करके वॉट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं।
  • Google Assistant के माध्यम से भी ऐसा किया जा सकता है।
विज्ञापन
WhatsApp इस वक्त मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे पॉपुलर ऐप है। एक तरह से इसने स्मार्टफोन में आने वाले स्टैंडर्ड मैसेजिंग एप्लिकेशन की जगह ले ली है, क्योंकि अधिकतर यूजर्स मैसेजिंग के लिए अब सिर्फ वॉट्सऐप का ही इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए आपको यूजर के फोन नम्बर को पहले अपने डिवाइस में सेव करना पड़ता है, तभी आप किसी को मैसेज कर सकते हैं। लेकिन अगर हम कहें कि आप बिना नम्बर सेव किए भी किसी को मैसेज कर सकते हैं तो कैसा रहे? जी हां, आज हम आपको एक नहीं, ऐसे चार तरीके बताएंगे जिससे आप किसी का नम्बर सेव किए बिना ही वॉट्सऐप पर मैसेज भेज सकते हैं। 

पहला तरीका
WhatsApp Application के माध्यम से बिना नम्बर सेव किए मैसेज भेजें
  • यह सबसे आसान तरीका है किसी अनजान नम्बर के पास मैसेज भेजने का। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस में WhatsApp Application को खोलना होगा। 
  • अब उस नम्बर को कॉपी कर लें जिस पर आप मैसेज भेजना चाह रहे हैं। 
  • New Chat बटन पर टैप करें और WhatsApp Contacts के नीचे अपने नाम पर टैप करें। 
  • कॉपी किए मोबाइल नम्बर को अब टेक्स्ट बॉक्स में पेस्ट कर दें और Send पर क्लिक कर दें। 
  • अब उस मोबाइल नम्बर पर टैप करें, अगर वह व्यक्ति वॉट्सऐप पर उपलब्ध है तो आपको चैट ऑप्शन में दिखाई दे जाएगा। 
  • अब आप बिना उसका नम्बर सेव किए ही उसे मैसेज कर पाएंगे। 

दूसरा तरीका
ब्राउजर में लिंक क्रिएट करके वॉट्सऐप मैसेज भेजें
  • सबसे पहले अपने फोन में या पीसी में इंटरनेट ब्राउजर खोलें। 
  • एड्रेस में बार यह लिंक https://api.whatsapp.com/send?phone=xxxxxxxxxx पेस्ट कर दें। 
  • अब xxxxxxxxxx की जगह उस नम्बर को लिख दें जिस पर आप मैसेज भेजना चाह रहे हैं। ध्यान रहे कि नम्बर के पहले देश का कोड जरूर लगा हो।  
  • अब लिंक को ओपन करने के लिए Enter पर टैप करें और Continue to Chat ऑप्शन पर टैप करें। 
  • इसके बाद सीधे आपको उस व्यक्ति के WhatsApp चैट पर भेज दिया जाएगा जिससे आप आसानी से उसे मैसेज कर पाएंगे। 

तीसरा तरीका
Truecaller App के माध्यम से मैसेज भेजें
  • Truecaller पर आपको एक डेडीकेटेड WhatsApp बटन मिलता है। जिसकी मदद से आप डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं, बिना नम्बर सेव किए। 
  • Truecaller ऐप को अपने फोन में ओपन करें।
  • यहां पर उस फोन नम्बर को सर्च करें जिस पर आप मैसेज भेजना चाहते हैं। 
  • उसके बाद नम्बर की प्रोफाइल में नीचे जाकर WhatsApp आइकन को खोजें। 
  • WhatsApp आइकन पर टैप करें और आपके पास एक विंडो में WhatsApp chat खुल जाएगा।
  • यहां से आप सीधे उस व्यक्ति को मैसेज कर सकते हैं। 

चौथा तरीका
Google Assistant के माध्यम से बिना नम्बर सेव किए मैसेज भेजें
  • अपने स्मार्टफोन पर Google Assistant को एक्टिवेट करें। 
  • Google Assistant को कमांड दें- सेंड WhatsApp मैसेज टू XXXXXXXXXX (मोबाइल नम्बर साथ में बोल दें)।
  • यहां पर ध्यान दें कि आप सही कंट्री कोड के साथ सही मोबाइल नम्बर बोलें। 
  • Google Assistant अब पूछेगा कि मैसेज क्या भेजना है, आप जो मैसेज भेजना चाहते हैं वह Google Assistant को बोलकर बता दें। 
  • Google Assistant अब खुद ही मैसेज को WhatsApp message के रूप में उस व्यक्ति के पास भेज देगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »