Truecaller के ऑफिस पर पड़ा आयकर विभाग का छापा, कंपनी ने जारी किया बयान

स्टॉकहोम स्थित कंपनी एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन ऑपरेट करती है, जिसमें कॉलर आईडी, कॉल ब्लॉकिंग, फ्लैश मैसेजिंग, कॉल रिकॉर्डिंग, चैट जैसे फीचर्स हैं। भारत में फिलहाल ट्रूकॉलर के 40 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।

Truecaller के ऑफिस पर पड़ा आयकर विभाग का छापा, कंपनी ने जारी किया बयान
ख़ास बातें
  • गुरुवार को ट्रूकॉलर के ऑफिस में छापेमारी की खबर आई
  • कंपनी का कहना है कि वे इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है
  • भारत में गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित हैं कंपनी के ऑफिस
विज्ञापन
Truecaller के ऑफिसेज में गुरुवार को आयकर विभाग (Income Tax Department) की तरफ से छापेमारी की गई। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि छापेमारी पैन इंडिया हुई है या चुनिंदा लोकेशन पर, लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक वर्तमान में कंपनी के ऑफिस गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में स्थित हैं। कंपनी का मुख्यालय स्टॉकहोम में है। ट्रूकॉलर का कहना है कि वे पूरी तरह से आयकर अधिकारियों का सहयोग कर रही है। ट्रूकॉलर के वर्तमान में भारत में 400 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि उसकी फाइनेंशियल प्रैक्टिसिस ट्रांसपेरेंट हैं और अंतरराष्ट्रीय टैक्स स्टैंडर्ड्स का पालन करती हैं। 

गुरुवार को ट्रूकॉलर के ऑफिस में छापेमारी की खबर आई। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का कहना है कि वे इनकम टैक्स अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। कंपनी ने यह भी बताया कि वह स्वीडिश और भारतीय दोनों कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रेगुलर इंडिपेंडेंट ऑडिट करवाती है। Truecaller का कहना है कि नियमित ऑडिट के अलावा भारत में उसकी कोई सक्रिय टैक्स जांच नहीं है। 

घटना से जुड़े अपने एक बयान में कंपनी ने कहा, (अनुवादित) "ट्रूकॉलर वर्तमान में हमारे कार्यालयों में अधिकारियों की पूरी मदद कर रहा है। यह कोई असामान्य प्रैक्टिस नहीं है और ट्रूकॉलर संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगा।"

स्टॉकहोम स्थित कंपनी एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन ऑपरेट करती है, जिसमें कॉलर आईडी, कॉल ब्लॉकिंग, फ्लैश मैसेजिंग, कॉल रिकॉर्डिंग, चैट जैसे फीचर्स हैं। भारत में फिलहाल ट्रूकॉलर के 40 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।

बीते बुधवार को, स्वीडिश फर्म ने कंपनी के प्रोडक्ट चीफ और भारतीय बिजनेस के प्रमुख ऋषित झुनझुनवाला को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी। को-फाउंडर एलन ममेदी के पद छोड़ने के बाद वह 9 जनवरी को इस पोजीशन को संभालना शुरू करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TrueCaller, Truecaller IT Raid
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »