कॉल मिस हुई? Truecaller का नया Voicemail फीचर करेगा काम आसान

Truecaller ने भारत में Android यूजर्स के लिए फ्री Voicemail फीचर लॉन्च किया है, जिसमें AI ट्रांसक्रिप्शन और स्पैम फिल्टरिंग मिलती है।

कॉल मिस हुई? Truecaller का नया Voicemail फीचर करेगा काम आसान

Photo Credit: Truecaller

ख़ास बातें
  • Truecaller Voicemail मैसेज सीधे फोन की लोकल स्टोरेज में सेव होंगे
  • AI की मदद से वॉइसमेल का तुरंत टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन मिलेगा
  • फीचर में 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है
विज्ञापन

Truecaller ने भारत में Android यूजर्स के लिए एक नया और फ्री Voicemail फीचर लॉन्च किया है। स्वीडन की कॉलर आइडेंटिफिकेशन प्लेटफॉर्म कंपनी का कहना है कि यह फीचर पुराने वॉइसमेल सिस्टम से अलग है और पूरी तरह डिवाइस-नेेटिव एक्सपीरियंस देता है। खास बात यह है कि वॉइसमेल सीधे फोन की लोकल स्टोरेज में सेव होंगे, यानी इसके लिए अलग सर्वर या चार्जेबल सर्विस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। Truecaller इस फीचर के साथ इंस्टेंट ट्रांसक्रिप्शन, ऑटोमैटिक स्पैम प्रोटेक्शन और AI-बेस्ड स्मार्ट कॉल कैटेगराइजेशन भी ऑफर कर रहा है।

डेवलपर के मुताबिक, Truecaller Voicemail को सेटअप करना काफी आसान है और यह यूजर्स को कॉल मिस होने पर मैसेज रिकॉर्ड, स्टोर और प्ले करने की सुविधा देता है। वॉइसमेल कुछ ही सेकंड में टेक्स्ट में ट्रांसक्राइब हो जाता है, जिससे यूजर्स चाहें तो मैसेज सुनने के बजाय पढ़ भी सकते हैं। यह फीचर खास तौर पर उन मौकों पर काम आएगा, जब कॉल सुनना संभव न हो।

Truecaller का यह नया वॉइसमेल फीचर भारत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है, जिनमें हिंदी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, नेपाली, पंजाबी, संस्कृत और उर्दू शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इससे ज्यादा से ज्यादा यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में वॉइसमेल एक्सपीरियंस ले सकेंगे।

AI की मदद से यह फीचर सिर्फ ट्रांसक्रिप्शन तक सीमित नहीं है। इसमें स्मार्ट कॉल कैटेगराइजेशन, एडजस्टेबल प्लेबैक स्पीड और स्पैम फिल्टरिंग जैसे ऑप्शन्स भी मिलते हैं। Truecaller का दावा है कि स्पैम कॉल्स से जुड़े वॉइसमेल को अलग पहचान कर यूजर्स को बेहतर कंट्रोल दिया जाएगा।

Truecaller के CEO रिशित झुनझुनवाला ने कहा, "पारंपरिक वॉइसमेल एक अलग दौर की जरूरतों के हिसाब से बनाए गए थे। Truecaller Voicemail के साथ हम यह दोबारा सोच रहे हैं कि आज की कम्युनिकेशन लाइफ में वॉइस मैसेज कैसे फिट होते हैं। इसे फ्री, डिवाइस-नेेटिव और कॉलिंग एक्सपीरियंस में पूरी तरह इंटीग्रेट किया गया है। ऑन-डिवाइस स्टोरेज, इंस्टेंट ट्रांसक्रिप्शन, स्पैम प्रोटेक्शन और भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के जरिए हम पुराने सिस्टम की सीमाओं को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TrueCaller, Truecaller Voicemail, Android
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »