Timed

Timed - ख़बरें

  • Beaver Moon: 5 नवंबर को आसमान में खिलेगा 'बीवर मून', क्यों खास है चांद का यह रूप, जानें
    अंतरिक्ष में पृथ्वी का सबसे नजदीकी साथी 5 नवंबर को कहीं ज्यादा बड़ा और नजदीक दिखाई देने वाला है। यह 2025 का सबसे नजदीकी सुपरमून होने वाला है। इसे बीवर मून भी कहते हैं। नवंबर में उत्तरी अमेरिका में बीवर यानी ऊदबिलाव आने वाले ठंडे महीनों के लिए अपने बिल तैयार करते हैं। इस समय वे अपने लिए खाना इकट्ठा करते हैं और उसे अपने बिलों में भर लेते हैं। बीवर के लिए भोजन इकट्ठा करने का यह आखिरी मौका होता है। इसलिए बीवर मून का वहां खास महत्व हो जाता है।
  • 5 लाख जॉब्स पर मंडरा रहा खतरा: Amazon अब Robots को देगा नौकरी, हंगामे से बचने की भी कर ली तैयारी!
    Amazon के इंटरनल डॉक्युमेंट्स से सामने आया है कि कंपनी अपने वेयरहाउस में बड़े पैमाने पर रोबोटिक ऑटोमेशन लागू करने की तैयारी में है। The New York Times की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon 2033 तक लगभग 5 लाख नई भर्तियों को टालने की योजना बना रहा है। यह कदम हर ऑर्डर की डिलीवरी कॉस्ट में लगभग 26 रुपये की बचत दिला सकता है। कंपनी इस ट्रांजिशन को लेकर संभावित आलोचनाओं को देखते हुए "robots" या "AI" जैसे शब्दों की जगह "advanced technology" और "cobots" जैसे शब्द इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।
  • Netflix का गेमर्स के लिए तोहफा! फोन को बनाओ कंट्रोलर और TV पर खेलो वीडियो गेम्स
    Netflix ने आखिरकार अपने Smart TV ऐप पर गेमिंग का दरवाजा खोल दिया है। कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ टीवी पर गेम्स भी खेल पाएंगे। गेम्स में Pictionary: Game Night, Lego Party!, Tetris Time Warp, और Boggle Party जैसे टाइटल शामिल हैं। गेम खेलने के लिए फोन को कंट्रोलर की तरह यूज करना होगा, जिसके लिए Netflix Game Controller ऐप की जरूरत पड़ेगी।
  • Blood Moon 2025: 7-8 सितंबर की रात लाल हो जाएगा चांद, भारत में भी दिखेगा ब्लड मून, जानें सब कुछ
    7-8 सितंबर की रात को होने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद कॉपर कलर में चमकता नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण 82 मिनट तक चलेगा और हाल के वर्षों के सबसे लंबे चंद्रग्रहणों में गिना जाएगा। भारत के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ जैसे शहरों से इसे आसानी से देखा जा सकेगा।
  • Samsung Galaxy Unpacked 2025 Highlights: Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 फोल्डेबल्स से लेकर Watch 8 Series के लॉन्च तक, जानें सब कुछ
    Samsung का साल का सबसे बड़ा इवेंट - Galaxy Unpacked 2025 भारत में आज रात 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। दुनियाभर की नजरें इस पर टिकी हैं, क्योंकि इस बार कंपनी अपने फोल्डेबल लाइनअप की 7वीं जनरेशन लॉन्च करने जा रही है। इवेंट को Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत समेत दुनियाभर के टेक फैन्स और एक्सपर्ट्स इसके लिए तैयार बैठे हैं। यहां हम आपको दे रहे हैं मिनट-दर-मिनट लाइव अपडेट्स, ताकि आप कुछ भी मिस न करें।
  • धरती के घूमने की रफ्तार जुलाई और अगस्त में 3 दिनों पर हो सकती है तेज
    वैज्ञानिकों का मानना है कि धरती के अपनी धुरी पर घूमने की रफ्तार पर ग्लेशियर्स का पिघलना भी असर डाल सकता है। धरती पर अल नीनो और ला नीना जैसी मौसम से जुड़ी स्थितियां भी एक कारण हो सकती हैं। इनसे धरती पर भार का वितरण बदलता है जिससे इसके घूमने की गति पर असर हो सकता है। इसके लिए चंद्रमा भी जिम्मेदार हो सकता है।
  • WWDC 2025 Highlights: नए iOS 26 से लेकर ब्रांड न्यू macOS Tahoe तक, बहुत कुछ है जानने के लिए
    WWDC 2025 Live: Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2025 आज, यानी 9 जून (10 जून ग्लोबली) को आयोजित किया जा रहा है। इवेंट का मेन कीनोट सेशन रात 10:30 बजे (IST) से शुरू होगा
  • क्या पृथ्वी पर इस दिन खत्म हो जाएगा जीवन? वैज्ञानिकों ने वजह भी बताई
    वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के लिए ऐसी भविष्यवाणी की है जो डराने वाली है। वैज्ञानिकों ने वो समय बता दिया है जब पृथ्वी पर जीवन खत्म हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने सुपरकंप्युटर सिमुलेशन का इस्तेमाल किया और बताया कि एक दिन पृथ्वी पर जिंदा रहना असंभव हो जाएगा। स्टडी कहती है कि एक दिन पृथ्वी की जीवनदायनी गैस ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। यह घटना करीबन 1 अरब वर्ष बाद घटित हो चुकी होगी।
  • पाकिस्तान के बाद अब चीन पर भारत का एक्शन! Global Times को किया ब्लॉक, जानें वजह
    चीन के मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स (Global Times) को भारत ने देश के अंदर ब्लॉक कर दिया है। फैसला भारत-पाकिस्तान सैन्य वार्ता के कुछ दिनों बाद लिया गया है। गौरतलब है कि ग्लोबल टाइम्स भारत के बारे में गलत सूचना फैला रहा था। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों को सिरे से खारिज कर दिया है।
  • Vivo S30 Pro Mini होगा छोटे पैक में बड़ा धमाका! 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स हुए लीक
    Vivo अपनी S सीरीज में एक नया कॉम्पेक्ट फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जो पावरफुल भी बताया जा रहा है। यह फोन Vivo S30 Pro Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से Weibo पर कंफर्म किया गया है कि फोन मई के अंत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन Vivo S Pro लाइनअप में एक छोटा, लेकिन दमदार एडिशन होगा।
  • 66km प्रतिसेकंड की रफ्तार से आसमान से गिरेंगी उल्काएं! आज ऐसे देखें यह अद्भुत नजारा
    Eta Aquarid Meteor Shower 2025: अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आज एक खास घटना आसमान में दिखाई देने वाली है। आज यानी 6 मई, 2025 को अंतरिक्ष में टूटते तारों की बारिश होने वाली है जिसे एटा एक्वारिड (Eta Aquarid) उल्का बारिश कहा जाता है। यह उल्का बारिश 28 मई तक भी देख पाएंगे। आज इसे देखने के लिए सबसे उपयुक्त समय होगा रात को 2 बजे के करीब।
  • Amazon Great Summer सेल 1 मई से, Samsung, Xiaomi, Oppo स्मार्टफोन समेत, TV, AC पर भारी छूट!
    Amazon Great Summer Sale 2025 1 मई से शुरू हो रही है। प्राइम मेंबर्स को भारत में सेल का एक्सेस 12 घंटे पहले ही मिल जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स जैसे स्मार्टफोन, कम्प्यूटर, वाशिंग मशीन, रफ्रिजिरेटर समेत छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भी भारी छूट मिल सकती है। HDFC Bank के कस्टमर्स को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Amazon Pay ICICI Bank Credit कार्ड से 5% का कैशबैक ऑफर मिलेगा।
  • UP Board Results 2025: आज यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं कक्षा के रिजल्ट, ऑनलाइन चेक करने का सबसे आसान तरीका
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने जा रही है। परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 12.30 बजे घोषित किए जाएंगे। लगभग 50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स अपने परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। नतीजे घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने स्कोर कार्ड शिक्षा परिषद की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं
  • 50MP सेल्फी कैमरा, 90W चार्जिंग के साथ Vivo ला रही नया धांसू फोन! जानें डिटेल
    Vivo S30 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग सीरीज में पहले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 6.31 इंच का फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है। इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। पैनल LTPO OLED टाइप हो सकता है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 9400e चिपसेट आ सकता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ में 90W फास्ट चार्जिंग आ सकती है।
  • Lyrid Meteor Shower 2025: 22 अप्रैल को आसमान में टूटेंगे सैकडों तारे! नोट कर लें समय
    Lyrid Meteor Shower 2025: लिरिड उल्काओं की बारिश फिर से लौट रही है! रात में आसमान में गिरते दिखेंगे सैकड़ों तारे! Lyrids दरअसल Lyra तारामंडल से आते हैं। यह तारामंडल Vega नामक तारे के पास मौजूद है। इन्हें नंगी आखों से देखा जा सकेगा और किसी टेलीस्कोप की जरूरत नहीं होगी। उल्का बारिश 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। 22 अप्रैल को सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच सबसे ज्यादा उल्काएं गिरेंगीं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »