Huawei Mate X8 के रियर पैनल में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है।
Photo Credit: X/@TechHome
Huawei Mate X8 में 8.15 इंच साइज का मेन डिस्प्ले मिल सकता है।
Huawei ने अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल फोन Huawei Mate X8 की पहल झलक जारी कर दी है। कंपनी ने फोन के लुक से पर्दा उठा दिया है। यह पर्पल कलर में एक सुंदर फोल्डेबल बनकर आया है। कंपनी ने एक वीडियो के माध्यम से इसके डिजाइन को रिवील किया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से डिटेल्स जारी नहीं किए हैं, लेकिन ऑनलाइन लीक्स में Mate X8 के स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Huawei Mate X8 के डिजाइन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। Weibo (via) पर इसकी पहली झलक सामने आई है। अपकमिंग फोल्डेबल फोन दोनों तरफ से नजर आया है। फोन इससे पहले आए मॉडल्स की तरह भीतर की तरफ ही फोल्ड होता है। यानी मेन डिस्प्ले फोन के भीतर की ओर ही मिलता है। रियर पैनल में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। फोन का लुक Huawei Mate X7 से काफी मिलता है।
पिछले कई दिनों से फोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक्स में सामने आ रहे हैं। फोन में 6.5 इंच का एक्सटर्नल डिस्प्ले मिल सकता है। भीतरी स्क्रीन 8.15 इंच साइज में आ सकती है। भीतरी डिस्प्ले में कंपनी अल्ट्रा-थिन ग्लास का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में Kirin 9050 Pro चिपसेट आ सकता है। फोन दो वर्जन में आ सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज आ सकती है। वहीं, कलेक्टर एडिशन में 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है।
Huawei Mate X8 में कंपनी बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग से लैस किया जा सकता है। इसमें डिस्प्ले के भीतर फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी मिल सकती है। फोन पांच रंगों में आ सकता है जिसमें Danxia Orange, Qingshan Brocade, Xueyu White, Cangqiong Black और Zijin जैसे शेड्स को शामिल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत