AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत

गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का फास्ट IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह 2560 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है।

AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

AOC Q25G5ZE8 गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का फास्ट IPS डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इसके अंदर 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है।
  • गेमिंग मॉनिटर 95% DCI-P3 गेमट कवर करता है।
  • कंपनी ने इसमें Adaptive-Sync और FreeSync टेक्नोलॉजी भी दी है।
विज्ञापन

AOC ने नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का नया गेमिंग मॉनिटर AOC Q25G5ZE8 नाम से पेश किया गया है। गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का फास्ट IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह 2560 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 275Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्टेड है। गेमिंग मॉनिटर 95% DCI-P3 गेमट कवर करता है और 100% sRGB स्पेस कवर करता है। इसमें 350 निट्स की SDR ब्राइटनेस दी गई है। HDR में यह 450 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए इसमें लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

AOC Q25G5ZE8 Gaming Monitor Price

AOC Q25G5ZE8 को ब्रांड ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 1099 युआन (लगभग 15,500 रुपये) है। इसके कंपनी के रिटेल स्टोर के अलावा JD.com (via) से भी खरीदा जा सकता है। 

AOC Q25G5ZE8 Gaming Monitor Features

गेमिंग मॉनिटर में 24.5 इंच का फास्ट IPS डिस्प्ले दिया गया है। यह 2560 x 1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 275Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्टेड है। यह डिस्प्ले पोर्ट की मदद से संभव है। इसके अलावा गेमिंग मॉनिटर 1ms GtG रेस्पॉन्स टाइम को सपोर्ट करता है। इसमें 0.3ms MPRT सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें Adaptive-Sync और FreeSync टेक्नोलॉजी भी दी है। इसके कारण इसमें स्क्रीन टियर कम होता है और गेम प्ले स्मूद नजर आता है। 

गेमिंग मॉनिटर 95% DCI-P3 गेमट कवर करता है और 100% sRGB स्पेस कवर करता है। इसमें 350 निट्स की SDR ब्राइटनेस दी गई है। HDR में यह 450 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसका स्टेटिक कंट्रास्ट रेश्यो 1300:1 है। यह एक साधारण स्टैंड के साथ आता है और आसानी से एडजस्ट हो सकता है। कंपनी ने इसके साथ 100 x 100mm VESA माउंट भी दिया है। 

पोर्ट्स की बात करें तो इसमें एक DisplayPort 1.4 इनपुट के लिए मिलता है। वहीं, एक HDMI 2.1 TMDS पोर्ट दिया गया है। एचडीएमआई कनेक्शन के साथ यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। मॉनिटर में कंपनी ने बिल्ट-इन स्पीकर नहीं दिए हैं। इसके अंदर 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक्सटर्नल स्पीकर अटैच किए जा सकते हैं। कंपनी ने बेहतर व्यूइंग अनुभव के लिए इसमें लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह फ्लिकर फ्री बैकलाइट सपोर्ट करता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »