फोन 6.83 इंच के फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च हो सकता है।
अपकमिंग स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है। (सांकेतिक फोटो)
iQOO Neo 12 मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन कई हफ्तों से लीक्स में है। इसके कई स्पेसिफिकेशंस विभिन्न लीक्स और सर्टिफिकेशंस में कथित रूप से सामने आ चुके हैं। फोन 9000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग भी आ सकती है। अब फोन को एक और महत्वपूर्ण लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है। यहां पर फोन की परफॉर्मेंस के अलावा कई और अहम फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
iQOO Neo 12 फोन जल्द ही घरेलू मार्केट में एंट्री ले सकता है। कयास है कि फोन अक्टूबर के अंत में पेश किया जा सकता है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में यह iQOO 16R बनकर आ सकता है। iQOO Neo 12 को अब Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। फोन में Qualcomm का SM8850 चिपसेट होने का पता चला है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की ओर इशारा करता है।
फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 3,621 पॉइंट्स का स्कोर किया है जबकि मल्टीकोर टेस्ट में यह 11,078 पॉइंट्स स्कोर करने में कामयाब बताया गया है। परफॉर्मेंस कोर 4.61GHz तक की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक्ड बताए गए हैं। iQOO Neo 12 का मॉडल नम्बर V2618A मेंशन किया गया है। फोन में 16GB रैम लिस्टेड मिली है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आने वाला है। iQOO Neo 12 के कई और स्पेसिफिकेशंस हाल ही में लीक हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 2K डिस्प्ले आने की संभावना है।
फोन 6.83 इंच के फ्लैट डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में समर्पित डिस्प्ले चिप भी लगी होगी। यह डिस्प्ले में खास टेक्नोलॉजी से लैस होकर आ सकता है। धांसू 185Hz का रिफ्रेश रेट इसमें बताया गया है। फोन 9000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इसमें हाई IP रेटिंग आने की संभावना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999