फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल सकता है। यह बहुत पतले बेजल्स से लैस होकर आ सकता है।
Photo Credit: Notebookcheck
कंपनी का कथित Huawei Starlight O1 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Huawei Pura X View के धमाके के बाद कंपनी एक और धाकड़ फोन मार्केट में लॉन्च की तैयारी कर रही है। कंपनी का कथित Huawei Starlight O1 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह एक वाइड फोन होने वाला है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 बताया जा रहा है। यानी मीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए यह एक परफेक्ट फोन हो सकता है। आइए जानते हैं Huawei Starlight O1 Pro में और क्या हो सकता है खास।
Huawei Starlight O1 Pro की पहली झलक सामने आ गई है, जो कि कंपनी का अगला वाइड फोन कहा जा रहा है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) ने फोन के फ्रंट व्यू को रिवील किया है। फोन का फ्रंट डिजाइन टिप्स्टर ने एक फोटो के माध्यम से साझा किया है। देखने में यह चर्चित Huawei Pura X View के जैसा लगता है। फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल सकता है। यह बहुत पतले बेजल्स से लैस होकर आ सकता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 या 15:9 हो सकता है।
कहा गया है कि अपकमिंग फोन का बैक पैनल भी वाइड होगा। इसमें कंपनी एक वाइड कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में रियर साइड में दो कैमरा देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इस फोन के दो मॉडल पेश कर सकती है। इसमें Starlight O1 और Starlight O1 Pro शामिल हो सकता है। दोनों ही देखने में एक जैसे साइज के हो सकते हैं। लेकिन इनके कैमरा और प्रोसेसर में अंतर देखने को मिल सकता है। 6.39 इंच का डिस्प्ले इसमें मिल सकता है।
Huawei Starlight O1 Pro में दमदार स्पेसिफिकेशंस सुझाए गए हैं। फोन के अंदर 16GB रैम होगी और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69 जैसी रेटिंग्स से लैस हो सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सिक्योरिटी फीचर मिल सकता है। यह फोन अपने साथ धांसू कैमरा फीचर्स लेकर आ सकता है। हालांकि इसकी लान्च टाइमलाइन के बारे में अभी पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू