Reliance Jio ने JioShield फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च की है। ₹1,000 में एक साल की सर्विस के साथ पात्र ग्राहकों को ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर भी मिलेंगे।
Photo Credit: Jio
JioShield में बच्चों की लोकेशन ट्रैकिंग और Parental Control फीचर्स
Reliance Jio ने परिवार की सुरक्षा और बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए नया JioShield लॉन्च किया है। यह एक साल की सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जिसके लिए यूजर को ₹1,000 की फीस देनी होगी। खास बात यह है कि Jio की 10वीं एनिवर्सरी ऑफर के तहत पात्र ग्राहकों को ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर भी मिलेंगे, यानी कुल ₹1,000 का फायदा। इन वाउचर का इस्तेमाल ₹399 या उससे ज्यादा के चुनिंदा Jio 5G रिचार्ज पर किया जा सकता है। JioShield में लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
JioShield की एनरोलमेंट फीस ₹1,000 रखी गई है और यह फीस एक साल की सर्विस के लिए है। Jio के मुताबिक, लिमिटेड पीरियड प्रोग्राम में पात्र ग्राहकों को इसी कीमत के 10 रिचार्ज वाउचर मिलते हैं। हर वाउचर ₹100 का है, यानी कुल वैल्यू ₹1,000 है। इन वाउचर को कैश में नहीं बदला जा सकता। इन्हें MyJio के जरिए ₹399 या उससे ज्यादा के चुनिंदा Jio 5G रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हर वाउचर की वैलिडिटी जारी होने की तारीख से 12 महीने है।
JioShield का सबसे अहम फीचर लोकेशन ट्रैकिंग है। पैरेंट्स JioThings ऐप के जरिए बच्चे की नियर रियल-टाइम लोकेशन देख सकते हैं। इसमें 30 दिन तक की लोकेशन हिस्ट्री और जरूरत पड़ने पर लोकेशन को रिफ्रेश करने का ऑप्शन भी मिलता है। इसके अलावा इसमें जियो-फेंसिंग का फीचर भी है। इसके जरिए पैरेंट्स घर या स्कूल जैसी सुरक्षित जगहों के लिए जोन बना सकते हैं। बच्चा उस जगह में एंटर या एग्जिट करता है तो अलर्ट मिल सकता है।
JioShield में SOS अलर्ट भी दिया गया है। बच्चा जरूरत पड़ने पर SOS भेज सकता है, जिसके साथ उसकी लोकेशन की जानकारी पैरेंट्स तक पहुंच सकती है। फोन की बैटरी कम होने पर भी पैरेंट्स को अलर्ट मिलेगा। Jio ने इसमें Buzz Phone फीचर भी दिया है। इसकी मदद से पैरेंट्स बच्चे के फोन को रिमोटली रिंग कर सकते हैं, भले ही फोन साइलेंट मोड पर हो।
JioShield सिर्फ लोकेशन ट्रैकिंग तक सीमित नहीं है। इसमें बच्चों के फोन के स्क्रीन टाइम को मैनेज करने का फीचर भी मिलता है। पैरेंट्स रोजाना स्क्रीन टाइम की लिमिट सेट कर सकते हैं और लिमिट पूरी होने के बाद डिवाइस लॉक किया जा सकता है। इसके अलावा पैरेंट्स यह भी तय कर सकते हैं कि बच्चे के फोन में कौन से ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Contact Whitelisting की मदद से सिर्फ मंजूर किए गए कॉन्टैक्ट्स से कॉल रिसीव करने की सुविधा भी दी गई है।
इसके लिए दो ऐप्स का इस्तेमाल होगा। पैरेंट के फोन में JioThings ऐप और बच्चे के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों डिवाइस को पेयर करने के बाद पैरेंट्स JioThings ऐप से लोकेशन, सेफ्टी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप कंट्रोल जैसी सुविधाओं को मैनेज कर सकेंगे। बच्चे के फोन में Android 10 या उससे ऊपर होना जरूरी है और उसमें एक्टिव Jio मोबाइल नंबर होना चाहिए। फिलहाल पैरेंट्स के लिए JioThings ऐप Android पर उपलब्ध है, जबकि Jio के मुताबिक इसका iOS वर्जन 1 अक्टूबर 2026 से उपलब्ध होगा। पैरेंट और बच्चे, दोनों के पास Jio नंबर होना जरूरी है।
JioShield के इस प्रोग्राम में सिर्फ JioShield और रिचार्ज वाउचर ही नहीं मिलते। Jio के मुताबिक, इसमें 12 महीने का Canva Pro भी शामिल है, जिसकी वैल्यू कंपनी ने ₹4,000 बताई है। इसके अलावा 28 दिनों का Unlimited 5G Upgrade भी ऑफर का हिस्सा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स