iQOO Neo 12 प्रोसेसिंग के मामले में भी दमदार रहने वाला है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा।
Photo Credit: iQOO
iQOO Neo 12 स्मार्टफोन बाजार में अक्टूबर के अंत में दस्तक दे सकता है।
iQOO Neo 12 फोन अक्टूबर महीने में दस्तक दे सकता है। फोन की अधिकारिक लॉन्च डेट घोषित करने से पहले कंपनी ने इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस कंफर्म कर दिए हैं। फोन इससे पहले आए मॉडल की तुलना में बड़े अपग्रेड्स लेकर आ रहा है। खासकर इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़ा बदलाव मिलने वाला है। फोन में कंपनी ने 185Hz का रिफ्रेश रेट होने की बात कही है। गेमिंग लवर्स के लिए यह लुभावना होगा। iQOO Neo 12 के लॉन्च से पहले जानते हैं फोन के कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।
iQOO Neo 12 स्मार्टफोन बाजार में अक्टूबर के अंत में दस्तक दे सकता है। iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा। खास बात यह कि बैटरी सिलिकॉन-कार्बन की होगी। यानी कॉम्पेक्ट साइज में बड़ी बैटरी कैपिसिटी इसमें मिलने वाली है।
डिस्प्ले फीचर्स का भी खुलासा ब्रांड ने किया है। फोन 185Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। जबकि पुराने मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। वहीं, फोन में हाई रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। यह डिवाइस 2K डिस्प्ले से लैस होकर आने वाला है। कंपनी ने कथित रूप से फोन में अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। फोन में नया लाइट-एमिटिंग मैटिरियल इस्तेमाल किया गया है। कहा है कि इसकी डिस्प्ले क्लियरिटी और पावर खपत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
iQOO Neo 12 प्रोसेसिंग के मामले में भी दमदार रहने वाला है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही गेमिंग का बेहतरीन अनुभव देने के लिए कंपनी की इन-हाउस Q3 गेमिंग चिप भी इसमें मिलने वाली है। वहीं, फोन में कूलिंग सिस्टम भी मौजूद होगा जिसके लिए इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन मिलने वाला है। कुल मिलाकर फोन धांसू फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। जल्द ही इसकी लॉन्च डेट की घोषणा होने की संभावना बन रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट