• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस

Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस

यह ई-बाइक अपने नाम की तरह एक बहुत ही सरल डिजाइन में आती है। बुजुर्ग भी इसे बहुत आराम से चला सकते हैं।

Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस

Photo Credit: Centurion

Centurion Easy R900 ई-बाइक में सबसे खास बात इसका डिजाइन है।

ख़ास बातें
  • ई-बाइक में स्टेप-थ्रू फ्रेम दिया गया है।
  • इसमें रियर और फ्रंट में फेंडर लगे हैं।
  • यह 180 किलोग्राम तक का वजन ढो सकती है।
विज्ञापन

Centurion Easy R900 को कंपनी ने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर मार्केट में लॉन्च किया है। यह ई-बाइक अपने नाम की तरह एक बहुत ही सरल डिजाइन को कैरी करती है। कहा गया है कि बुजुर्ग भी इसे बहुत आराम से चला सकते हैं। इसका डिजाइन ऐसा है कि इस पर सवार होना बहुत ही आसान है। खासकर ऐसे यूजर जिन्हें कूल्हों की दिक्कत है, या जिन्हें कूल्हों या पैरों में किसी तरह के दर्द की समस्या है, उनके लिए भी यह बहुत आरामदायक है। कंपनी ने इसके साथ फ्रेम लॉक भी दिया है। यह वजन में 28.3 किलोग्राम की है। यह 180 किलोग्राम तक का वजन ढो सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खास फीचर्स विस्तार से। 

Centurion Easy R900 E-bike Price

Centurion Easy R900 की कीमत €3,799 (लगभग 3,94,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे यूरोपियन मार्केट में पेश किया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है।  

Centurion Easy R900 E-bike Features

Centurion Easy R900 ई-बाइक में सबसे खास बात इसका डिजाइन है। ई-बाइक में स्टेप-थ्रू फ्रेम दिया गया है। इस पर बहुत आसानी से चढ़ा जा सकता है। रोजाना की सैर और आवाजाही के लिए यह हर तरह से तैयार होकर आती है। इसमें रियर और फ्रंट में फेंडर लगे हैं। साथ ही दोनों तरफ लाइट भी लगी हुई है। इलेक्ट्रिक बाइक में रियर रैक भी दिया गया है, और एक किक-स्टैंड भी है। कंपनी ने इसके साथ फ्रेम लॉक भी दिया है। यह वजन में 28.3 किलोग्राम की है। यह 180 किलोग्राम तक का वजन ढो सकती है। 

Easy R900 में कंपनी ने दो बैटरी के ऑप्शन दिए हैं जिसमें 800 या 720 Wh का विकल्प मिल जाता है। पावर के लिए इसमें Bosch Performance Line PX मिड ड्राइवर मोटर लगी हुई है। यह 90 Nm का टॉर्क पैदा करती है। साथ ही 600 प्रतिशत पैडल असिस्टेंस भी देती है। ई-बाइक में हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक लगे हैं। इसमें 10-स्पीड ड्राइवट्रेन दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  2. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  3. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  4. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  6. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  10. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »