यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट के साथ आ सकता है।
अपकमिंग फोन iQOO Z11 Lite का सक्सेसर होगा जिसमें 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है
iQOO Z12 Lite 5G का लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। फोन को लेकर लीक्स और अफवाहें काफी समय से आ रही हैं। अब नए अपडेट में इस अपकमिंग फोन से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फोन में बड़ी बैटरी मिल सकती है जो कि 8,000mAh की हो सकती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट के साथ आ सकता है। अपकमिंग iQOO फोन अलग मार्केट्स में अलग नाम से भी आने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं विस्तार से।
iQOO Z12 Lite 5G के लॉन्च से पहले एक बार फिर से इसके स्पेसिफिकेशंस लीक में सुझाए गए हैं। जाने माने टिप्स्टर @passionategkeez ने iQOO Z12 Lite 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स X पर शेयर किए हैं। टिप्स्टर ने कहा है कि कुछ मार्केट्स में फोन iQOO Z12 SE 5G के नाम से भी पेश किया जा सकता है। फोन का मॉडल नंबर I2603 बताया गया है।
प्रोसेसिंग के लिए फोन में 4nm पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट आ सकता है। फोन का खास फीचर इसकी बैटरी होगी जो कि 8000mAh की हो सकती है। इसके साथ में 33W चार्जिंग सपोर्ट आ सकता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज मिल सकती है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन कर सकता है।
iQOO Z12 Lite 5G को लेकर आईं इससे पहले की रिपोर्ट्स में खुलासा होता है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। फोन का स्क्रीन साइज 6.77 इंच का बताया गया है। फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा होगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस हो सकता है।
अपकमिंग फोन iQOO Z11 Lite का सक्सेसर होगा जिसमें 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक ब्राइटनेस आती है। मोबाइल में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस होकर आता है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी