Moto One की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।
Photo Credit: X/@gadgetsdata
Moto One की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।
Motorola One सीरीज का स्मार्टफोन एक बार फिर से मार्केट में लौट सकता है। खबर आ रही है कि कंपनी Motorola Moto One पर काम कर रही है। One सीरीज के फोन को एक महत्वपूर्ण डेटाबेस में देखा गया है। इससे पता चलता है कि कंपनी का फोन प्रोडक्शन में है और जल्द ही यह मार्केट में दस्तक दे सकता है। लिस्टिंग में फोन का डिजाइन भी सामने आया है। इसके साथ ही इसके कुछ फीचर्स से भी पर्दा उठता है। आइए जानते हैं। Motorola Moto One में क्या हो सकता है खास।
Motorola Moto One फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च हो सकता है। फोन को वायरलैस पावर कन्सॉर्टियम (WPC) डेटाबेस में देखा गया है। जाने माने टिप्स्टर गैजेट्स डेटा ने फोन के स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर XT2771-1 बताया गया है। वहीं, इसमें 15W Qi वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। Moto One पहली बार किसी लिस्टिंग में नजर आया है। मॉडल नम्बर XT2771-1 से इस फोन को Geekbench लिस्टिंग में भी देखा गया है।
Motorola Moto One is confirmed to get : ✅ Snapdragon 8 Gen 5 ✅ Upto 12GB RAM, Android 16 ✅ 15W wireless charging ✅ Plastic frame , AI Key ✅ 1.5K HRR Curved OLED ✅ Triple rear camera with LED flash Model Number : XT2771-1 S: Geekbench & WPC https://t.co/DLmRYpHnR9
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) November 4, 2026
Moto One की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। यह 12GB रैम से लैस होगा। इसमें एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसके स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2109 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में इसने 8586 पॉइंट्स का स्कोर किया है।
टिप्स्टर ने फोन के कई और फीचर्स को लेकर खुलासा किया है। जिसके मुताबिक, इसकी बिल्ड में कंपनी प्लास्टिक फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती है। फोन में समर्पित AI की भी मिलने वाली है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन आने की बात कही गई है। यह हाई रिफ्रेश रेट से लैस होगा जो कि 120Hz तक हो सकता है। फोन का डिस्प्ले कर्व्ड हो सकता है। यह OLED पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में रियर साइड में तीन कैमरा बताए गए हैं। साथ में LED फ्लैश भी होगा। Motorola ने Moto One को लेकर अभी तक अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए