Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!

कहा गया है कि कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को कस्टमाइज किया है। इसके अंदर LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!

Photo Credit: Honor

Honor Magic 9 सीरीज को कंपनी ने सितंबर में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को कस्टमाइज किया है।
  • कंपनी डुअल लेयर वाले OLED पैनल पर काम कर रही है।
  • Honor Magic 10 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी वक्त हो सकता है।
विज्ञापन

Honor Magic 10 के लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस लीक होना शुरू हो गए हैं। फोन के अंदर 200MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में कैमरा के लिए LOFIC तकनीकी होने की बात भी सामने आई है। Honor Magic 9 का सक्सेसर यह फोन होने वाला है जिसे कंपनी ने सितंबर के अंदर मार्केट में लॉन्च किया था। Honor Magic 10 का नाम लिए बिना एक टिप्स्टर ने कंपनी के नए फोन के बारे में अहम खुलासा किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Honor Magic 10 के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स लीक होना शुरू हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू ने Honor के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर अहम बातें (via) कही हैं। एक पोस्ट में टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी ने 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर को कस्टमाइज किया है। इसके अंदर LOFIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। कैमरा सेंसर के साइज के बारे में यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही टिप्स्टर ने स्पष्ट नहीं किया है कि Honor Magic 10 सीरीज का कौन सा मॉडल इस सेंसर से लैस होकर आने वाला है। 

Honor के लिए हाल ही में सामने आया था कि कंपनी चार Omnivision सेंसर टेस्ट कर रही है। इनमें एक 200MP का OVBOD सेंसर भी बताया गया है। LOFIC ऐसी टेक्नोलॉजी के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें इमेज सेंसर वाइड डाइनेमिक रेंज कैप्चर करता है। यह ऐसे स्थानों पर उपयोगी बन जाती है जहां पर हाईलाइट्स ब्लो-आउट हो जाती हैं। उदाहरण के तौर पर कोई चमकती वस्तु या रात में कोई स्ट्रीट लाइट। 

Honor इस तकनीकी पर काफी समय से काम कर रही बताई जाती है। अपकमिंग Magic स्मार्टफोन सीरीज में इस तकनीकी का इस्तेमाल किया जा सकता है। टिप्स्टर ने एक और पोस्ट में फोन के डिस्प्ले के बारे में भी जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, कंपनी डुअल लेयर वाले OLED पैनल पर काम कर रही है। इसमें दो OLED लेयर एक साथ लगाई जाती हैं। इससे डिस्प्ले की ब्राइटनेस और और पैनल लाइफ भी बेहतर होती है। हालांकि Honor Magic 10 सीरीज के लॉन्च में अभी काफी वक्त हो सकता है। लेकिन लीक्स को देखकर कहा जा सकता है इसमें कंपनी बेहतरीन अपग्रेड्स दे सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  2. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  4. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  8. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  9. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  10. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »