• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर

RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर

RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी।

RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर

RedMagic 12 Pro+ चीन में 15 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन में RGB लाइटिंग होने का संकेत मिलता है।
  • यह पहले से ज्यादा हल्का, पतला और कम चौड़ा रहने वाला है।
  • डिस्प्ले के बेजल्स कहीं ज्यादा पतले रहने वाले हैं जो कि केवल 0.96mm हैं।
विज्ञापन

Nubia की गेमिंग सब-ब्रांड RedMagic अपना अगला धांसू गेमिंग फोन अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब अपने घरेलू मार्केट में आने वाले RedMagic 12 Pro+ गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी। डिस्प्ले के बेजल्स भी कहीं ज्यादा पतले रहने वाले हैं जो कि घटकर केवल 0.96mm के कर दिए गए हैं। अबकी बार फोन में बिना पंचहोल वाला कैमरा मिलेगा जो डिस्प्ले के अंदर की तरफ ही मौजूद होगा। आइए जानते हैं RedMagic 12 Pro+ के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

RedMagic 12 Pro+ Launch Date

RedMagic 12 Pro+ के लिए ब्रांड ने अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर टीजर शेयर किया है। टीजर के अनुसार RedMagic 12 Pro+ चीन में 15 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होने जा रहा है। चीन के समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे फोन का लॉन्च होगा। कंपनी ने टीजर में The Light of Esports, Making Waves टैगलाइन के साथ फोन को दिखाया है। इसमें एक कपड़े से ढका हुआ डिवाइस दिख रहा है, जिसमें एक गोल हिस्सा लाल और नीले रंग में चमक रहा है। इससे स्मार्टफोन में RGB लाइटिंग होने का संकेत (via) मिलता है। हालांकि टीजर में इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया गया है।

RedMagic 12 Pro+ Features

RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी। एक गेमिंग फोन होने के चलते इसका डिजाइन बहुत आरामदायक रखा जाएगा। यह पहले से ज्यादा हल्का, पतला और कम चौड़ा रहने वाला है। पुराने मॉडल की तुलना में यह फोन कहीं अधिक राउंडेड एजेज के साथ आने वाला है। 

दूसरी ओर डिस्प्ले के बेजल्स भी कहीं ज्यादा पतले रहने वाले हैं जो कि घटकर केवल 0.96mm के कर दिए गए हैं। अबकी बार फोन में बिना पंचहोल वाला कैमरा मिलेगा जो डिस्प्ले के अंदर की तरफ ही मौजूद होगा। इससे ज्यादा क्लीन डिस्प्ले व्यूइंग एक्सपीरियंस यूजर को मिलने वाला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »