Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी

Oppo Find X10 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है।

Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X10 Ultra सीरीज का सबसे धांसू फीचर्स वाला फोन होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट आ सकता है
  • सबसे खास, फोन में 100MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
  • कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है।
विज्ञापन

Oppo Find X10 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च के बाद अब इसके हाई एंड मॉडल Oppo Find X10 Ultra पर सबकी निगाहें जम गई हैं। यह सीरीज का सबसे धांसू फीचर्स वाला फोन होगा। Ultra मॉडल में कंपनी की ओर से फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस दिए जाते हैं। खासकर कैमरा, और परफॉर्मेंस पर कंपनी का फोकस रहता है। Oppo Find X10 Ultra में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। लेटेस्ट लीक कहता है कि फोन के स्पेसिफिकेशंस चौंकाने वाले हैं। कैमरा इसमें हाईलाइट फीचर के रूप में आ सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Find X10 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच का डिस्प्ले होगा जो कि BOE डिस्प्ले होने वाला है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा एक और टिप्स्टर ने फोन के बारे में अहम जानकारी दी है। 

टिप्स्टर Zions Anvin के अनुसार, Oppo Find X10 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 17 पर रन करेगा जिसके ऊपर ColorOS 17 कस्टम स्किन मौजूद होगी। फोन के कैमरा के बारे में भी यहां कई बातें कही गई हैं। 

सबसे खास, फोन में 100MP का सेल्फी कैमरा मिलने वाला है। फोन के फ्रंट कैमरा में 1:1 स्क्वायर लेंस आ सकता है। रियर में यह फोन 1/1.12 इंच सेंसर से लैस होगा। यह LOFIC कैमरा हो सकता है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा भी बताया गया है जिसमें 1/1.3 इंच सेंसर होगा। वहीं, 10x जूम के साथ एक और लेंस होगा जो कि 50MP का हो सकता है। फोन की बैटरी के बारे में कहा गया है कि इसमें 8500mAh बैटरी होगी। जिसके साथ में कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। फोन के लॉन्च को लेकर कयास है कि यह चीन में 2027 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  3. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  4. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  5. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  6. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  7. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  9. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  10. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »