Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला

एक थीम पार्क होटल में क्लोरीन का लेवल आवश्यकता से बहुत ज्यादा बढ़ गया। ईमेल के द्वारा सही जानकारी समय पर नहीं पहुंच सकी।

Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला

13 नवंबर को दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट डाउन हो गया था जिसके कारण यूजर्स को बड़ी परेशानी हुई।

ख़ास बातें
  • एक थीम पार्क होटल में क्लोरीन का लेवल आवश्यकता से बहुत ज्यादा बढ़ गया।
  • 13 नवंबर को दुनियाभर में इस तरह की दिक्कतें सामने आती रहीं।
  • आउटेज के कारण दुनियाभर में कई तरह की घटनाएँ देखने को मिलीं।
विज्ञापन

Microsoft आउटेज के कारण दुनिया के कई देशों में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। भारत समेत विभिन्न देशों में कई तरह की सर्विसेज इससे प्रभावित रहीं। टेक सर्विसेज के साथ ही फ्लाइट, रेलवे सिस्टम पर भी असर देखने को मिला था। लेकिन इस दौरान ऐसी भी घटना हुई जिससे लोगों की जान पर बन आई। जर्मनी में एक होटल में इसी वजह से कई लोगों की जान पर खतरा आ गया था। वजह रही माइक्रोसॉफ्ट में आई खराबी, जिसके कारण उन्हें समय पर जानकारी नहीं भेजी जा सकी। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Microsoft आउटेज के चलते जर्मनी के एक होटल में एक दर्जन के लगभग लोगों की जान पर बन आई। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के एक थीम पार्क होटल में क्लोरीन का लेवल आवश्यकता से बहुत ज्यादा बढ़ गया। मेहमानों तक जरूरी जानकारी नहीं पहुंच पाई जिसके कारण कई लोग घायल हो गए। यहां तक कि उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ गया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लोरीन डोज को एक ईमेल-आधारित सिस्टम के माध्यम से कंट्रोल किया जाता था। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते कम्युनिकेशन नहीं हो पाया। इसके कारण पूल में बहुत ज्यादा मात्रा में क्लोरीन पहुंचा दिया गया। वहां के लोकल टीवी चैनल WDR के अनुसार, क्लोरीन डोजिंग सिस्टम ईमेल से जुड़ा था जो सही तरीके से काम नहीं कर पाया। 

चैनल ने कहा कि सौना एरिया का मेंटेनेंस सिस्टम ईमेल पर चल रहा था। इसने ईमेल के माध्यम से बताने की कोशिश की कि पूल में क्लोरीन लेवल बहुत बढ़ गया है, लेकिन यह ईमेल कभी पहुंच ही नहीं पाया, क्योंकि उस समय दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट डाउन चल रहा था। दमकल विभाग ने बताया कि क्लोरीन गैस लीक होने के बाद 15 लोगों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा जांच की जरूरत पड़ी।

घटना के स्थान पर मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इनमें से चार लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। जबकि एक व्यक्ति को चोट लगने के कारण निगरानी में भी रखना पड़ा। 13 नवंबर को दुनियाभर में इस तरह की दिक्कतें सामने आती रहीं। 14 नवंबर की सुबह तक माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज फिर से सुचारू रूप से चलने लगी थीं। लेकिन इस आउटेज के कारण दुनियाभर में कई तरह की घटनाएँ देखने को मिलीं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »