ट्रेन में सफर करते हुए रात के समय मोबाइल फोन को चार्ज नहीं कर पाएंगे, क्योंकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग सॉकेट बंद रहेंगे।
Photo Credit: Pexels
रेल में रात के समय मोबाइल फोन चार्ज करने पर प्रतिबंध सख्ती से लागू होने जा रहा है।
रेल में सफर करते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने रात के समय में चार्जिंग सॉकेट को बंद करने के नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है। ऐसे में अगर आप रेल में सफर करने जा रहा हैं और सोच रहे हैं कि रात में मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज कर लेंगे तो अब ऐसा नहीं हो पाएगा। अब आपको या तो दिन के समय में ही चार्जिंग करनी होगी या फिर घर से फोन को फुल चार्ज करके लाना होगा। रेल में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक ब्लास्ट होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
रात 11 बजे से बंद रहेंगे चार्जिंग स्विच
रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे जोन को रात 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ट्रेन के कोच में मोबाइल फोन और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट को बंद रखने के लिए कहा है। इस नियम में किसी भी तरह की छूट नहीं देने के लिए कहा गया है। दरअसल यह फैसला साउथ दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) में हुई एक घटना के बाद लिया गया, जहां पर रात में चार्जिंग के दौरान एक पैसेंजर का पावर बैंक ब्लास्ट हो गया था और उससे धुआं आने लगा था। इस दौरान रेल में मौजूद स्टाफ ने प्रतिबंधित समय के दौरान चार्जिंग प्वाइंट्स को स्विच ऑफ नहीं किया था।
रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर को जारी एक लेटर में सभी जोन को सख्ती से 2014 के ऑर्डर को फॉलो करने के लिए कहा है, जिसमें रात के समय में सभी चार्जिंग प्वाइंट को बंद रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा संबंधित रेलवे अधिकारियों को कभी भी रेल में इंस्पेक्शन करने के लिए निर्देश दिया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो कि नियमों का ठीक से पालन हो रहा है। रेलवे ने पहले भी आग लगने के खतरे को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कदम उठाए हैं, क्योंकि चार्जिंग उपकरणों में खराबी, बैटरी हीट होने या पावर से संबंधित किसी भी तरह की खराबी बड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है। ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों को सुनिश्चित करना होगा कि प्रतिबंधित समय के दौरान सभी चार्जिंग सॉकेट बंद रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस