Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू

Oppo Pad Air 6 के प्री-ऑर्डर कंपनी शुरू कर चुकी है।

Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू

Photo Credit: X/@Anvin

Oppo Pad Air 6 का लॉन्च 16 नवंबर को मार्केट में होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट के अंदर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • इसमें 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज मिलने वाली है।
  • टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo Pad Air 6 का लॉन्च अब नजदीक आ गया है। फोन को कंपनी अगले हफ्ते मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। टैबलेट के अंदर 12.1 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 10,000mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है। साथ में कंपनी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देगी। इसके अलावा कई और लुभावने स्पेसिफिकेशंस इसके अंदर बताए गए हैं। आइए जानते हैं Oppo Pad Air 6 के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Oppo Pad Air 6 का लॉन्च 16 नवंबर को मार्केट में होने जा रहा है। कंपनी घरेलू बाजार में इसे लॉन्च करेगी। चीन के अंदर लॉन्च से पहले इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी हो गया है। Oppo Pad Air 6 के प्री-ऑर्डर कंपनी शुरू कर चुकी है। इसी के साथ इसके मेन स्पेसिफिकेशंस में 12.1 इंच के LCD डिस्प्ले पैनल का पता चलता है। टैबलेट में 2800 x 1980 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 होगा। टैबलेट के अंदर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। 

Oppo Pad Air 6 में 600 निट्स की ब्राइटनेस होगी। पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक भी जा सकती है। यह 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करता है। टैबलेट में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7360 Super चिपसेट लगाया है। इसमें 12GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज मिलने वाली है। टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी होगी। इसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। चार्जिंग के लिए USB-C सपोर्ट है। टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। टैबलेट 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Pad Air 6 का लॉन्च दो रंगों में होगा जिसमें Encounter Blue और Starlight Silver को शामिल किया गया है। टैबलेट के डाइमेंशन 266.01 x 192.77 x 6.89mm बताए गए हैं। वजन में यह 603 ग्राम का बताया गया है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर लगे हैं। साथ ही दो माइक्रोफोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 का सपोर्ट है। टैबलेट ColorOS 17 पर रन करता है। कंपनी इसमें AI टूल्स का सपोर्ट भी देने वाली है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  9. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  3. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  8. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  9. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  10. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »