Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स

टैबलेट में तीन तरह के व्यूइंग मोड मिल जाते हैं। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार व्यूइंग मोड में स्विच कर सकता है।

Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Photo Credit: Oscal

Oscal Bolt 2 टैबलेट में 11 इंच बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह IPS पैनल से लैस होकर आता है।

ख़ास बातें
  • इसके रियर में 8MP का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है।
  • टैबलेट में TUV SUD लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
  • प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T7250 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है।
विज्ञापन

Blackview की सब-ब्रांड Oscal ने नया बजट टैबलेट मार्केट में लॉन्च किया है जो Oscal Bolt 2 के नाम से आया है। Oscal Bolt 2 में 11 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। टैबलेट में तीन तरह के व्यूइंग मोड मिल जाते हैं। यूजर अपनी जरूरत के अनुसार व्यूइंग मोड में स्विच कर सकता है। IPS पैनल से लैस यह टैबलेट 2TB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। इसमें 8300mAh की बैटरी दी गई है, साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। आइए जानते हैं Oscal Bolt 2 की कीमत, और सभी खास फीचर्स विस्तार से। 

Blackview Oscal Bolt 2 Price

Oscal Bolt 2 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। इसके 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $249.99 (लगभग 23,500 रुपये) है। टैबलेट के कलर वेरिएंट्स देखें तो इसे Sunset Orange और Space Grey शेड्स में पेश किया गया है। कहा गया है कि अन्य मार्केट्स में यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Oscal Website पर टैबलेट लिस्ट किया गया है।

Blackview Oscal Bolt 2 Features

Blackview Oscal Bolt 2 टैबलेट में 11 इंच बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह IPS पैनल से लैस होकर आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1,280 x 800 पिक्सल का है। 90Hz के रिफ्रेश रेट को यह सपोर्ट करता है। टैबलेट में TUV SUD लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसमें तीन तरह के व्यूइंग मोड मिल जाते हैं जिसमें रीडिंग, नाइट लाइट, और डार्क मोड शामिल है। टैबलेट में Widevine L1 सर्टिफिकेशन भी मिलता है। स्ट्रीमिंग ऐप्स पर यह 1080p रिजॉल्यूशन पर वीडियो प्ले कर सकता है। 

Oscal Bolt 2 में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T7250 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। यह Mali-G57 जीपीयू से लैस है। साथ में कंपनी ने 8GB रैम, और 128GB स्टोरेज दी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Oscal Bolt 2 में 8300mAh कैपिसिटी की बैटरी लगी है। यह 18W चार्जिंग के साथ आता है। इसमें 10W रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। कैमरा देखें तो इसके रियर में 8MP का कैमरा है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट भी दिया गया है। साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर लगे हैं। टैबलेट में Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 की वायरलैस कनेक्टिविटी मिल जाती है। यह USB Type-C से लैस होकर आता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  7. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  8. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  9. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  10. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »