iPhone 18 का लॉन्च देरी से होने के कारण सैमसंग को बताया गया है। एक जापानी पब्लिकेशन में इसका खुलासा हुआ है।
iPhone 18 Pro के साथ कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल को लॉन्च नहीं किया। iPhone 18 को देरी से लॉन्च करने के पीछे उस समय कहा गया कि चिप शॉर्टेज की वजह से ऐसा किया गया। लेकिन एक नई रिपोर्ट में कुछ और ही बात सामने आई है। iPhone 18 के देरी से लॉन्च का कारण Samsung को बताया गया है। आखिर सैमसंग की वजह से कैसे हुई iPhone 18 के लॉन्च में देरी? आइए जानते हैं रिपोर्ट के माध्यम से वजह
Apple iPhone 18 सीरीज में कंपनी ने इस बार स्टैंडर्ड मॉडल को सीरीज के साथ लॉन्च नहीं किया। जबकि इससे पहले नई आईफोन सीरीज में कंपनी स्टैंडर्ड वेरिएंट भी एकसाथ लॉन्च करती आ रही थी। अबकी बार iPhone 18 Pro सीरीज मार्केट में पहले आई जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 का लॉन्च अगले साल यानी 2027 के लिए टाल दिया गया। वजह मानी गई कि ग्लोबल लेवल पर मैमोरी प्राइस की बढ़ोत्तरी और चिप शॉर्टेज की वजह से ऐसा हुआ। लेकिन एक जापानी पब्लिकेशन ने दावा किया है कि Samsung की वजह से Apple को iPhone 18 का लॉन्च टालना पड़ा।
एपल ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह कैमरा सेंसर और डिस्प्ले के लिए सैमसंग के साथ मिलकर काम करेगी। Sony इससे पहले एपल के लिए कैमरा सेंसर बनाती आ रही थी। कथित तौर पर 2026 की पहली तिमाही में सैमसंग ने एपल के लिए कैमरा सेंसर बनाने शुरू किए। चूंकि एपल के लिए कमान दूसरी कंपनी ने संभाली थी तो प्रोडक्शन वॉल्यूम नीचे आ गया। iPhone 18 सीरीज के लिए कंपनी के पास सप्लाई में कोई कमी न आए, इसलिए एपल ने iPhone 18 का लॉन्च देरी से करने का फैसला किया।
इसकी वजह से Apple के पास पूरा समय मिल गया जिससे कि वह नई सीरीज के प्रोडक्शन के लिए पर्याप्त सप्लाई को बनाकर रख सके। इस तथ्य में कोई दो राय नहीं कि मैमोरी की बढ़ती कीमतें और लगातार सप्लाई बनाए रखने में आने वाली मुश्किलें भी इस रणनीति के पीछे एक बड़ा कारण थीं। साथ ही यहां पर यह समझना आसान है कि एक सप्लायर से दूसरे सप्लायर में स्विच करने पर भी प्रोडक्शन में कुछ देरी होना तो लाजमी है। चिप शॉर्टेज और सप्लाई में कमी का असर न सिर्फ देरी से होने वाले प्रोडक्शन के रूप में दिख रहा है, बल्कि स्मार्टफोन कीमतों में भी साफ नजर आ रहा है, संभावना है कि iPhone 18 भी इसके प्रभावों से अछूता नहीं रह पाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे