Tiktok App

Tiktok App - ख़बरें

  • TikTok की भारत में जल्द एंट्री? अमेरिका के लिए बन रहा है नया ऐप, सिंतबर में होगा लाइव!
    TikTok ने अमेरिका में संभावित बैन से बचने के लिए एक बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी 5 सितंबर 2025 को एक नया ऐप लॉन्च करने जा रही है, जिसे फिलहाल इंटरनली “M2” कहा जा रहा है। यह TikTok का खास U.S. के लिए तैयार वर्जन होगा, जो अमेरिकी यूजर्स के लिए अलग से App Store और Play Store पर लिस्ट किया जाएगा। TikTok का मौजूदा ऐप ("M") मार्च 2026 तक चलता रहेगा, लेकिन अमेरिकी यूजर्स को धीरे-धीरे M2 में माइग्रेट किया जाएगा। M2 ऐप में अमेरिकी यूजर डेटा को पूरी तरह अमेरिका में होस्ट किए जाने की खबर है, जिससे प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी को लेकर उठ रही चिंताओं को शांत किया जा सके।
  • TikTok पर 600 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगा, यूजर्स का डेटा चीन भेजने का आरोप
    यूरोपीय संघ ने TikTok पर 600 मिलियन डॉलर (लगभग 507 करोड़ रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है। आयरलैंड की डेटा प्रोटेक्शन कमिशन (DPC) द्वारा की गई चार साल की जांच में पाया गया कि TikTok ने यूरोपीय यूजर्स का निजी डेटा चीन में ट्रांसफर किया, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में पड़ी। TikTok ने स्वीकार किया कि कुछ यूरोपीय यूजर्स का डेटा चीन में स्टोर किया गया था, लेकिन कंपनी का दावा है कि उसने यह डेटा अब हटा दिया है।
  • Instagram ने जोड़ा TikTok जैसा फीचर, अब Reels को कर सकेंगे फास्ट-फॉरवर्ड
    Instagram ने रील्स (Reels) देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील्स को तेजी से स्किप कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे TikTok पर वीडियो को फास्ट-फॉरवर्ड किया जा सकता है। यह फीचर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है और जल्द ही ग्लोबली उपलब्ध होगा। इस नए अपडेट का फायदा उन लोगों को ज्यादा होगा जो लंबी रील्स देखते समय खास हिस्सों को स्किप करना चाहते हैं या तेजी से वीडियो कंज्यूम करना पसंद करते हैं।
  • TikTok की अमेरिका में वापसी से चाइनीज ऐप्स को झटका! तेजी से घटे नए डाउनलोड
    TikTok पर अमेरिका में बैन हटने के बाद इसे App Store और Google Play Store पर वापस उपलब्ध करवा दिया गया। जिसके बाद अन्य ऐप्स पर शिफ्ट होने वाले यूजर्स एक बार फिर से टिकटॉक की ओर दौड़ने लगे। ऐसे में Xiaohongshu ऐप के नए डाउनलोड्स तेजी से कम होने लगे। टिकटॉक बैन होने के बाद यह ऐप ऐपल ऐप स्टोर चार्ट में टॉप पर पहुंच गई थी।
  • Instagram पर कंटेंट बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को हर महीने मिल रहे हैं 3 लाख डॉलर! लीक हुआ कॉन्ट्रैक्ट
    एक रिपोर्ट का कहना है कि Meta Instagram Reels के लिए स्पेशल कंटेंट बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को भारी पेमेंट की पेशकश कर रहा है, जिसमें कुछ डील्स प्रति माह 50,000 डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) तक हैं। Meta कथित तौर पर उन क्रिएटर्स तक पहुंच रहा है जिनके टिकटॉक पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उन्हें $2,500 से $50,000 (लगभग 2 लाख रुपये से 43 लाख रुपये) तक मंथली पेमेंट की पेशकश कर रहा है।  पब्लिकेशन ने उनके हाथ लगा कॉन्ट्रैक्ट भी शेयर किया है, जिसमें एक शर्त यह भी है कि क्रिएटर्स को कम से कम तीन महीने के लिए विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर शॉर्ट-फॉर्मेट वीडियो बनाना और शेयर करना होगा। 
  • ट्रंप के आते ही TikTok की बल्‍ले-बल्‍ले! एक दिन में हट गया बैन
    डोनाल्‍ड ट्रंप एक बार फ‍िर अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी शपथ से ठीक पहले शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एक दिन पहले टिकटॉक को अमेरिका में बैन का सामना करना पड़ा था, जिसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे। लेकिन एक दिन के अंदर ही बैन को हटा लिया गया है।
  • TikTok अमेरिका में हुआ बंद, Apple, Google ने भी प्ले-स्टोर से हटाया!
    TikTok अमेरिका में बंद हो गया है। बीते दिन यूजर्स को ऐप पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। TikTok पर यूजर्स को मैसेज मिला कि ऐप अभी उपलब्ध नहीं होगा, इसके लिए खेद है। साथ ही मैसेज में लिखा था डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद इसमें राहत देने की दिशा में काम कर सकते हैं। एक कानून के चलते अमेरिका में कंपनी 19 जनवरी से ऑपरेट नहीं कर सकती है।
  • TikTok होगा अमेरिका में बैन? लोग दूसरा चीनी ऐप डाउनलोड कर रहे, जानें नाम
    सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में कुछ साल पहले बैन हो गया था। अब इसे अमेरिका में भी बैन किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में बैन प्रभावी हो सकता है, जिसे देखते हुए लाखों अमेरिकी यूजर्स ने नए विकल्‍प तलाशना शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में एक और चीनी ऐप के डाउनलोड्स में तेजी आई है। इसका नाम Xiaohongshu है।
  • ट्रंप ने TikTok को बताया खतरा, बैन से होगा फेसबुक को फायदा
    फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI), जस्टिस डिपार्टमेंट और डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस के ऑफिस की ओर से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों को खतरे के बारे में जानकारी देने के लिए बंद दरवाजे के पीछे एक कॉन्फ्रेंस की जा सकती है
  • YouTube को टक्कर देने के लिए TikTok ला रहा 30 मिनट के वीडियो अपलोड की सुविधा
    TikTok ज्यादा यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए 30 मिनट की लिमिट की टेस्टिंग कर रहा है।
  • TikTok पर अमेरिका, UK के बाद अब इस देश में भी लगा बैन!
    सरकार ने ईमेल के माध्यम से सांसदों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि टिकटॉक पर बैन का फैसला हमारे स्वयं के एनालिसिस के बाद लिया गया है।
  • TikTok पर एक दिन में 60 मिनट से ज्यादा नहीं बिता सकेंगे 18 वर्ष से कम के यूजर्स 
    दुनिया भर में लोकप्रिय टिकटॉक को कई देशों में बैन करने की भी मांग हो रही है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने सरकारी कर्मचारियों पर इसके इस्तेमाल को लेकर रोक भी लगाई गई है
  • Xiaomi शॉर्ट वीडियो ऐप Zili को करेगी बंद! 10 करोड़ से ज्यादा बार हो चुकी डाउनलोड
    ऐप की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि जिली के सर्वर से निर्धारित डेट के बाद सारा डेटा डिलीट कर दिया जाएगा और दोबारा उसे प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।
  • चाइनीज वीडियो ऐप TikTok ने भारत से समेटा कारोबार, केंद्र सरकार ने लगाया था बैन
    चाइनीज कंपनी ByteDance के इस ऐप के पास भारत में एक सेल्स सपोर्ट टीम थी। इस टीम को कंपनी की ग्लोबल सेल्स टीमों की मदद करने के लिए तीन वर्ष पहले हायर किया गया था
  • TikTok को बड़ा झटका, अमेरिकी सरकार ने किया बैन
    बहुत से देशों में टिकटॉक एक लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप है। हालांकि, चाइनीज फर्म ByteDance के इस ऐप को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

Tiktok App - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »