• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Instagram पर कंटेंट बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को हर महीने मिल रहे हैं 3 लाख डॉलर! लीक हुआ कॉन्ट्रैक्ट

Instagram पर कंटेंट बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को हर महीने मिल रहे हैं 3 लाख डॉलर! लीक हुआ कॉन्ट्रैक्ट

मंथली पेआउट क्रिएटर के फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर अलग-अलग तय किए जाएंगे। क्रिएटर्स से हर महीने एक निश्चित संख्या में रील पोस्ट करने की अपेक्षा की जाएगी, जिसमें 15 सेकंड से तीन मिनट तक के वीडियो होंगे।

Instagram पर कंटेंट बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को हर महीने मिल रहे हैं 3 लाख डॉलर! लीक हुआ कॉन्ट्रैक्ट

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Instagram पर रील्स बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को मिल रही है भारी रकम
  • कुछ डील्स प्रति माह 50,000 डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) तक हैं
  • एक पब्लिकेशन के हाथ लगे कॉन्ट्रैक्ट में लिखी हैं शर्तें
विज्ञापन
हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Meta TikTok, Snapchat और YouTube सहित अन्य शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ऐप्स पर Instagram को प्रोमोट करने के लिए क्रिएटर्स को कुछ आकर्षक डील दे रहा है। क्रिएटर्स को ऑफर किए गए कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया था कि पहले तीन महीनों के लिए, क्रिएटर केवल इंस्टाग्राम पर अपने शॉर्ड-फॉर्मेट वीडियो (रील) पोस्ट कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान उन्हें प्रोडक्ट कंटेंट को टिकटॉक या यूट्यूब जैसे अन्य प्लेटफार्मों पर अपलोड करने की अनुमति नहीं होगी। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Instagram TikTok क्रिएटर्स को Instagram प्रोमोट करने के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 43 लाख रुपये) प्रति माह तक ऑफर कर रहा है।

बिजनेस इनसाइडर का कहना है कि Meta Instagram Reels के लिए स्पेशल कंटेंट बनाने के लिए TikTok क्रिएटर्स को भारी पेमेंट की पेशकश कर रहा है, जिसमें कुछ डील्स प्रति माह 50,000 डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) तक हैं। Meta कथित तौर पर उन क्रिएटर्स तक पहुंच रहा है जिनके टिकटॉक पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और उन्हें $2,500 से $50,000 (लगभग 2 लाख रुपये से 43 लाख रुपये) तक मंथली पेमेंट की पेशकश कर रहा है।  पब्लिकेशन ने उनके हाथ लगा कॉन्ट्रैक्ट भी शेयर किया है, जिसमें एक शर्त यह भी है कि क्रिएटर्स को कम से कम तीन महीने के लिए विशेष रूप से इंस्टाग्राम पर शॉर्ट-फॉर्मेट वीडियो बनाना और शेयर करना होगा। 

मंथली पेआउट क्रिएटर के फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर अलग-अलग तय किए जाएंगे। क्रिएटर्स से हर महीने एक निश्चित संख्या में रील पोस्ट करने की अपेक्षा की जाएगी, जिसमें 15 सेकंड से तीन मिनट तक के वीडियो होंगे। इसके अलावा, कॉन्ट्रैक्ट आगे कहता है कि क्रिएटर्स को अपने इंस्टाग्राम कंटेंट को टिकटॉक या यूट्यूब जैसे अन्य प्लेटफार्मों पर शेयर करना होगा, जिससे उनके फॉलोअर्स को Instagram पर बुलाया जा सके।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Instagram छह महीने के लिए 300,000 डॉलर (करीब 2.5 करोड़ रुपये) तक की डील ऑफर कर रहा है। इस दौरान क्रिएटर्स को हर महीने कम से कम 10 रील पोस्ट करना जरूरी होगा। रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है कि क्रिएटर्स को "अपने अगले सबसे बड़े शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म की तुलना में इंस्टाग्राम रील्स पर 25% अधिक पोस्ट करना होगा। इसके अलावा, दिन में एक बार कमेंट, शेयर्स या रिप्लाई के जरिए से फॉलोअर्स के साथ जुड़ना होगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta, Instagram, TikTok
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  2. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  3. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  5. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  6. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  7. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  8. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  9. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  10. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »