Instagram ने जोड़ा TikTok जैसा फीचर, अब Reels को कर सकेंगे फास्ट-फॉरवर्ड

Instagram का यह फास्ट-फॉरवर्ड फीचर यूजर्स को किसी भी रील को 2x स्पीड पर देखने की सुविधा देता है।

Instagram ने जोड़ा TikTok जैसा फीचर, अब Reels को कर सकेंगे फास्ट-फॉरवर्ड

Photo Credit: Pixabay

ख़ास बातें
  • फीचर यूजर्स को किसी भी रील को 2x स्पीड पर देखने की सुविधा देता है
  • इसके लिए वीडियो के दाएं या बाएं किनारे पर प्रेस और होल्ड करना होगा
  • फीचर भारत में भी रोलआउट होना शुरू हो गया है
विज्ञापन
Instagram ने रील्स (Reels) देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फास्ट-फॉरवर्ड फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब इंस्टाग्राम रील्स को तेजी से स्किप कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे TikTok पर वीडियो को फास्ट-फॉरवर्ड किया जा सकता है। यह फीचर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है और जल्द ही ग्लोबली उपलब्ध होगा। इस नए अपडेट का फायदा उन लोगों को ज्यादा होगा जो लंबी रील्स देखते समय खास हिस्सों को स्किप करना चाहते हैं या तेजी से वीडियो कंज्यूम करना पसंद करते हैं।

Instagram का यह फास्ट-फॉरवर्ड फीचर यूजर्स को किसी भी रील को 2x स्पीड पर देखने की सुविधा देता है। इस ऑप्शन को एक्सेस करने के लिए, यूजर्स को वीडियो स्क्रीन के दाएं या बाएं किनारे पर प्रेस और होल्ड करना होगा, जिससे वीडियो तेज स्पीड में प्ले होने लगेगा। नया फीचर भारत में भी रोलआउट होना शुरू हो गया है और खबर लिखते समय तक, Gadgets 360 स्टाफ के कुछ सदस्य इस फीचर को एक्सेस करने में सक्षम थें।

Instagram ने पिछले कुछ महीनों में रील्स की मैक्सिमम लेंथ को बढ़ाकर 3 मिनट तक कर दिया है, जिससे अब यूजर्स को लंबे वीडियो देखने पड़ते हैं। नए फास्ट-फॉरवर्ड फीचर से उन्हें अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट स्किप करने की सुविधा मिलेगी।

फिलहाल, यह फीचर केवल रील्स वीडियो के लिए उपलब्ध होगा और इंस्टाग्राम ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह अन्य वीडियो फॉर्मेट्स जैसे Stories और IGTV पर भी आएगा या नहीं।

अगर आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला है, तो ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना जरूरी हो सकता है। कंपनी इसे फेज्ड तरीके से सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है, इसलिए आने वाले दिनों में यह सभी के लिए उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Features, Instagram new feature
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »