आइरिश कंपनी थ्री आयरलैंड ने लिखा कि एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 जल्द आ रहा है। यूज़र ने फिर एक्सपीरिया एक्सए2 के बारे में जानना चाहा लेकिन कंपनी ने जवाब में कहा कि एक्सए2 से इतर एक्सपीरिया ज़ेड2 नाम का हैंडसेट जल्द आएगा। दिलचस्प बात ये है कि ट्वीट हटा दिए गए हैं लेकिन कुछ रेडिट यूज़र ने उनके स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं।
उम्मीद से कम बिक्री के आंकड़ों के बाद, सोनी द्वारा अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की एक सीरीज़ बंद करने की ख़बर हैं। कंपनी के 'प्रीमियम स्टैंडर्ड' स्मार्टफोन एक्सीपिरया एक्स और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट इस साल लॉन्च नहीं किए जाएंगे।
पिछले साल मई महीने में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन सीमित समय के लिए फ्लिपकार्ट पर 14,000 रुपये की छूट के साथ 24,990 रुपये में मिलेगा।
सोनी ने सितंबर में अपने हाई-एंड स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी करने की योजना की जानकारी सितंबर में दी थी। इसके बाद सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस और एक्सपीरिया एक्सज़ेड में नवंबर के आखिर में नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया था।
सोनी ने एक्सपीरिया सीरीज के दो स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्सपीरिया ज़ेड5 स्मार्टफोन की कीमते क्रमशः 10,000 और 8,000 रुपये तक कम कर दी गई हैं।
सोनी ने दो नए एक्सपीरिया एक्स स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट लॉन्च किए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड की बिक्री अक्टूबर महीने से शुरू होगी, जबकि सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट की बिक्री इसी महीने ही शुरू होगी।
सोनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार सोनी एक्सआर की जगह एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इस बीच, जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन की एक लीक तस्वीर पोस्ट की है।
दिग्गज जापानी कंपनी ने इस हफ्ते फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स और स्वीडन में सोनी एक्सपीरिया स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए। जाने, कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत कितनी रखी है।