• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स, एक्सए स्मार्टफोन के लिए भारत में प्री रजिस्ट्रेशन शुरू

सोनी एक्सपीरिया एक्स, एक्सए स्मार्टफोन के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू

सोनी एक्सपीरिया एक्स, एक्सए स्मार्टफोन के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
विज्ञापन
सोनी ने भारत में एक्स सीरीज के अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्स और एक्सए के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्सए का प्री-रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहकों को कई लॉन्च ऑफर का फायदा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन की कीमत के बारे में भी जानकारी दी जाएगा। 20 मई से शुरू हुई प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक ग्राहक सोनी मोबाइल की वेबसाइट पर जाकर एक्सपीरिया एक्स और एक्सए के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सोनी ने इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में लॉन्च किया था। कंपनी का कहना है कि एक्सपीरिया एक्स सीरीज के नए स्मार्टफोन सोनी के मोबाइल ब्रांड विजन को पेश करेंगे।

सोनी एक्सपीरिया एक्स में (1080x1920 पिक्सल) पांच इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है।फोन में एफ1/2.3 एस्कमॉर आरएस और एलईडी फ्लैश के साथ 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन जीबी रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाकर 200 जीबी तक किया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलता है। यह फोन सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

सोनी एक्सपीरिया एक्सए में (720x1280 पिक्सल) वाली पांच इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक एमटी6755 प्रोसेसर है। फोन की रैम 2 जीबी की है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सोनी एक्सपीरिया एक्स और एक्स परफॉर्मेंस की तरह ही इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 पर चलता है। फोन में हाइब्रिड ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश जैसे पीचर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2300 एमएएच की है। फोन का डाइमेंशन 143.6x66.8x7.9 मिलीमीटर और वजन 138 ग्राम है। एक्सपीरिया एक्स की तरह यह फोन भी सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट में मिलेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »