Sony Xperia 5 V डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है

Sony Xperia 5 V डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Sony Xperia 5 IV की जगह लेगा

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है
  • इसे Black, Blue और Platinum Silver कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने Xperia 5 V स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Sony Xperia 5 IV की जगह लेगा। 

इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB के सिंगल वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 89,700 रुपये) है। इसे Black, Blue और Platinum Silver कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री इस महीने के अंत में यूरोप में शुरू होगी। कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Sony Xperia 5 V के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का 6.1 इंच फुल HD+ (2,520 x 1,080 पिक्सल) OLED HDR डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 52 मेगापिक्सल का Exmor T प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में क12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G VoLTE, 5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC, USB 3.2 Type-C पोर्ट और 3.5 mm ऑडिया जैक शामिल हैं। इसका साइज 154 mm x 68 mm x 8.6 mm और भार लगभग 182 ग्राम का है। 

Sony Xperia 5 IV का शुरुआती प्राइस 999 डॉलर (लगभग 79,600 रुपये) था। इसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया था। इसमें 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 12 मेगापिक्सल के तीन Exmor RS इमेज सेंसर हैं। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी 5,000 mAh की है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन मार्केट में Sony की बिक्री घटी है। इसे सैमसंग के साथ ही चाइनीज मोबाइल कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा52-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2520x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »