सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, लेकिन...

सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमत में 14,000 रुपये की कटौती, लेकिन...
ख़ास बातें
  • सोनी ने इससे पहले हैंडसेट की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की थी
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल को पिछले साल मई में किया गया था लॉन्च
  • स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट के साथ आता है
विज्ञापन
पिछले साल मई महीने में लॉन्च किए गए सोनी एक्सपीरिया एक्स की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह स्मार्टफोन सीमित समय के लिए फ्लिपकार्ट पर 14,000 रुपये की छूट के साथ 24,990 रुपये में मिलेगा। याद दिला दें कि इस स्मार्टफोन सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में लॉन्च किया गया था। इसे भारत में सोनी एक्सपीरिया एक्सए के साथ मार्केट में उतारा गया। हैंडसेट नए डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि सोनी ने इससे पहले लॉन्च के तीन महीने बाद ही एक्सपीरिया एक्स की कीमत में 10,000 रुपये कटौती करने का ऐलान किया था। मई के अंत में यह फोन 48,990 रुपये में लॉन्च किया गया और पहली कटौती के बाद इसकी कीमत 38,990 रुपये हो गई। फ्लिपकार्ट का कहना है कि सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल स्टॉक रहने तक 24,990 रुपये में मिलेगा।

बता दें कि सोनी एक्सपीरिया एक्स डुअल में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 64-बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। फोन में एफ1/2.3 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में तीन जीबी रैम है। 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर चलता है। इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2620 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build
  • Decent screen
  • Good camera performance
  • Quick focusing and shooting
  • 64GB internal storage
  • कमियां
  • Too expensive
  • Serious heat issues
  • Too much bloatware
  • Fingerprint sensor is inconsistent
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा23-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2620 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »