सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट की कीमत का हुआ खुलासा

सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट 449 यूरो (करीब 34,000 रुपये) में उपलब्ध है
  • इस फोन में 4.6 इंच डिस्प्ले है
  • भारत में पहले एक्सपीरिया एक्सज़ेड को लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
सोनी के एक्स कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन को आईएफए 2016 में पेश किया गया था। कंपनी के वादे के मुताबिक, अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध है। सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट के अनलॉक्ड वेरिएंट की कीमत 449 यूरो (करीब 34,000 रुपये) है। सोनी एक्स कॉम्पेक्ट बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्ज़मबर्ग में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा यह फोन ब्रिटेन में 360 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 32,000) रुपये में बिना किसी कॉन्ट्रेक्ट के मिल रहा है।

सोनी ने आईएफए 2016 बर्लिन में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरिया एक्सज़ेड स्मार्टफोन के साथ एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट लॉन्च किया था। जापान की हैंडसेट निर्माता कंपनी ने सितंबर में एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट के बाजार में आने का वादा किया था। एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट के यूरोपीय बाजार में उपलब्ध होने की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड प्लेनेट ने दी थी।

लेकिन, सोनी ने अभी भारत सहित दूसरे बाजारों में एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट और एक्सज़ेड की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है। भारत की लिस्टिंग को देखते हुए उम्मीद है कि सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड को को पहले लॉन्च किया जाए।

याद दिला दें, सोनी एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट में 4.6 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट भी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है और यह क्विक चार्ज 2.0 को सपोर्ट करता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड का सिंगल और डुअल-सिम वेरिएंट उपलब्ध होगा।

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और इसे सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस की कैटेगरी का माना जा रहा है। आईएफए में एक्सपीरिया एक्सज़ेड को सोनी ने ब्रांड न्यू 'ट्रेडमार्क मटेरियल' बताया था। नए एक्सपीरिया स्मार्टफोन कंपनी की ट्रिपल इमेज सेंसिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड को डस्ट व वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी65/आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »