Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत

Sony ने बाजार में अपनी मिड रेंज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Xperia 10 VIII  पेश कर दिया है।

Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत

Photo Credit: Sony

Sony Xperia 10 VIII में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 10 VIII में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।
  • Sony Xperia 10 VIII में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 6nm 5G चिपसेट है।
  • Sony Xperia 10 VIII में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Sony ने बाजार में अपनी मिड रेंज में विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Xperia 10 VIII  पेश कर दिया है। Sony के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 6nm 5G चिपसेट मिलता है। यहां हम आपको Xperia 10 VIII के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xperia 10 VIII Price

Sony Xperia 10 VIII की कीमत 599 Euros (लगभग ₹66,850) है। यह स्मार्टफोन यूरोप और यूके में सितंबर के मध्य से रोलआउट होगा।

Sony Xperia 10 VIII Features & Specifications

Sony Xperia 10 VIII में 6.1 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है,जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 97% DCI-P3 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 6nm 5G चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है और कंपनी 4 ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। इसमें 360 रिएलिटी ऑडियो सर्टिफाइड, 360 रिएलिटी ऑडियो अपमिक्स, DSEE अल्टीमेट, स्टीरियो रिकॉर्डिंग, क्वालकॉम aptX एडैप्टिव और फ्रंट फायरिंग स्टीरियो स्पीकर हैं।

कैमरा सेटअप के मामले में Xperia 10 VIII के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर और Hybrid OIS/EIS सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65/68 रेटिंग से लैस किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 153 मिमी,चौड़ाई 72 मिमी,मोटाई 8.3 मिमी और वजन 168 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G,  4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फास्ट चार्जिंग, एक्सपीरिया अडैप्टिव चार्जिंग, बैटरी केयर और स्टेमिना मोड से लैस है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »