48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Sony Xperia 1 VII लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Sony ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VII लॉन्च कर दिया है।

48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Sony Xperia 1 VII लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Sony

Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की FHD+ OLED HDR डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की FHD+ OLED HDR डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony Xperia 1 VII में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Sony Xperia 1 VII में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Sony ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VII लॉन्च कर दिया है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Sony Xperia 1 VII के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Sony Xperia 1 VII Price


Sony Xperia 1 VII की कीमत 1499 यूरो (लगभग 1,41,245 रुपये) / 1399 GBP (लगभग 1,56,325 रुपये) है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और यूके, यूरोप और अन्य देशों में 4 जून, 2025 से रोल आउट होगा। यह स्मार्टफोन मोस ग्रीन, ऑर्किड पर्पल और स्लेट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Sony Xperia 1 VII Specifications


Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच की FHD+ OLED HDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz मोशन ब्लर रिडक्शन और 240Hz टच स्कैनिंग रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Elite 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म Adreno 830 GPU के साथ आता है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसमें 4 साल ओएस अपग्रेड और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट शामिल है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W (USB PD) फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xperia 1 VII के रियर में f/1.9 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.3 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 74 मिमी, चौड़ाई 8.2 मिमी और वजन 192 ग्राम है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IPX5/IPX8 रेटिंग और धूल से बचाव के लिए IP6X रेटिंग है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G/ 4G VoLTE, वाई-फाई 7, 2 MIMO, ब्लूटूथ 5.4 LE, जीपीएस, GLONASS, एनएफसी और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »