• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स व एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

सोनी एक्सपीरिया एक्स व एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

सोनी एक्सपीरिया एक्स व एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • सोनी एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्स डुअल में नूगा अपडेट मिलेगा
  • कुछ बाजारों में यह अपडेट बाद में जारी किए जाएंगे
  • एक्सपीरिया एक्स यूज़र को अपडेट के लिए नोटिफिकेशन मिलेगी
विज्ञापन
सोनी ने सितंबर में अपने हाई-एंड स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी करने की योजना की जानकारी सितंबर में दी थी। इसके बाद सोनी एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस और एक्सपीरिया एक्सज़ेड में नवंबर के आखिर में नूगा अपडेट मिलना शुरू हो गया  था। अब सोनी ने कछ और डिवाइस जैसे एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्स डुअल, एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट को चुनिंदा बाजारों में चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इन अपडेट को बड़े स्तर पर रोलआउट किया जाएगा।

अपने ट्विटर हैंडल पर, सोनी ने आधिकारिक तौर पर एक्सपीरिया एक्स और एक्स कॉम्पेक्ट में चरणबद्ध तरीके से एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा। एक्सपीरिया एक्स डिवाइस यूज़र को नोटिफिकेशन अपडेट भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सपीरिया ब्लॉग में बताया गया कि इन अपडेट को कुछ दिन पहले ओटीए के जरिए भी जारी किया गया था। यूज़र के हवाले से एक रिपोर्ट में दावा किया गया हहै कि एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्स डुअल और एक्सपीरिया कॉम्पेक्ट में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिल रहा है और इन हैंडसेट में वर्ज़न 34.2.A.0.266 बिल्ड नंबर होगा।

यूज़र से मिली जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया, भारत, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट, रूस, तुर्की, थाइसलैंड और वियतनाम में यह अपडेट जारी कर दिया गया है। एक्सपीरिया एक्स हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट का साइज़ 1276,7 एमबी है। इस अपडेट के साथ ही दिसंबर 2016 तक एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि सोनी ने अपने एंड्रॉयड 7.0 नूगा प्लान के तहत कंपनी ने एक्सपीरिया ज़ेड5 सीरीज़, एक्सपीरिया ज़ेड3+ और एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट में भी दिसंबर के आसपास मिलने की उम्मीद है। एक्सपीरिया सीरीज़ में सबसे अंत में एक्सपीरिया एक्सए और एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा में 2017 की शुरुआत में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट जारी किया जाएगा। 2015 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए गए एक्सपीरिया ज़ेड4 और एक्सपीरिया ज़ेड4वी में कंपनी ने नूगा अपडेट नहीं देने का फैसला किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »