Sony Games

Sony Games - ख़बरें

  • GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
    GTA 6 की पब्लिशर Rockstar Games का कंट्रोल रखने वाली Take-Two ने बताया है कि यह सबसे अधिक प्री-ऑर्डर्स वाली गेम है। GTA 6 के लॉन्च से पहल इसकी लगभग 3.25 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह एक रिकॉर्ड है। Sony के प्लेस्टेशन 5 और Microsoft के Xbox पर इस गेम को 19 नवंबर को लॉन्च किया गया था। PlayStation स्टोर और Xbox स्टोर पर GTA 6 को डिजिटल तरीके से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के अनुसार, GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स और पहले दिन की सेल्स 2.45 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा की है और इससे लगभग 2.36 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है। इसकी तुलना में इस वर्ष की सबसे अधिक रेवेन्यू हासिल करने वाली मूवी, Spider-Man: Brand New Day ने सिनेमा में शोज से लगभग 2.5 अरब डॉलर जुटाए हैं।
  • GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
    बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में Rockstar India के स्टूडियो में लगभग 1,615 डिवेलपर्स ने इस प्रोजेक्ट पर कार्य किया है। GTA 6 में ओपन-वर्ल्ड एनवायरमेंट्स, इन-गेम एसेट्स और अमेरिका में एक काल्पनिक राज्य Leonida में लोकेशंस बनाने में इन डिवेलपर्स ने योगदान दिया है। इससे पहले भी Rockstar India के बेंगलुरु के स्टूडियो में डिवेलपर्स Grand Theft Auto V सहित कुछ गेम्स को डिवेलप करने में शामिल रहे हैं।
  • Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
    मार्केट रिसर्च फर्म Sensor Tower के GTA 6 सेल्स ट्रैकर के अनुसार, इस गेम के लिए प्री-ऑर्डर्स से रेवेन्यू लगभग 1.18 अरब डॉलर (लगभग 11,078 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। GTA 6 की गेमिंग कंसोल्स पर लगभग 1.3 करोड़ कॉपी की बिक्री हुई है। इनमें PS 5 और Xbox Series कंसोल शामिल हैं। Sensor Tower के डेटा से GTA 6 के प्री-ऑर्डर्स में PS 5 की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत की है।
  • PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
    इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। PS5 ने 10 नवंबर को सेल्स का यह बड़ा आंकड़ा पार किया है। इस गेमिंग कंसोल के पिछले वर्जन PS 4 ने जून, 2019 में 10 करोड़ यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी।
  • PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
    अगर आप नया Sony PlayStation5 खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम बात कर रहे हैं कि PS5 ऑनलाइन कहां पर उपलब्ध है। सबसे खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर फेस्टिव सीजन सेल के दौरान PS5 पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। जुलाई 2026 में PS5 की कीमतों में इजाफा हुआ था, लेकिन अब बैंक डिस्काउंट के बाद थोड़ी कीमत कम हो सकती है।
  • Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
    Sony ने सितंबर महीने के लिए प्लेस्टेशन पर मिलने वाले फ्री गेम्स की घोषणा कर दी है। PlayStation Plus मेंबर्स अपने फ्री गेम के लिए दावा कर सकते हैं और अगले महीने यानी सितंबर में इन्हें फ्री डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
    Sony ने भारत में PlayStation 5 (PS5) Disc Edition की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब यह कंसोल 54,990 रुपये की जगह 69,990 रुपये में मिलेगा। नई कीमत Sony के आधिकारिक ShopAtSC स्टोर पर दिखाई गई है। हालांकि फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक है। इससे पहले कंपनी अमेरिका, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण-पूर्व एशिया समेत कई देशों में भी PS5 की कीमतें बढ़ा चुकी है। Sony ने पहले वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और AI की वजह से बढ़ी मेमोरी व स्टोरेज डिमांड जैसी चुनौतियों का जिक्र किया था।
  • अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
    Sony ने अगस्त 2026 के लिए PlayStation Plus Monthly Games लाइनअप का खुलासा कर दिया है। इस बार PS Plus सदस्य Dying Light 2 Stay Human: Reloaded Edition, Big Walk और Signalis को बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी लाइब्रेरी में जोड़ सकेंगे। कंपनी के अनुसार, ये तीनों गेम 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे और 31 अगस्त तक क्लेम किए जा सकते हैं। इसके अलावा 6 अगस्त से Marvel Tōkon: Fighting Souls PlayStation Plus Pack भी मुफ्त में उपलब्ध होगा, जिसमें कई PlayStation Network अवतार और इन-गेम कैरेक्टर पोज़ शामिल हैं।
  • Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
    Commonwealth Games 2026 की शुरुआत 23 जुलाई से स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में हो रही है। इस बार 74 देशों और क्षेत्रों के लगभग 3,000 खिलाड़ी 10 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारत अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन पुरुष और महिला लॉन बॉल्स मुकाबलों से करेगा। भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले शाम 4:50 बजे (IST) से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि पहले दिन के इवेंट्स दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network और Doordarshan Sports पर होगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
  • हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
    Sony ने PlayStation Plus की जुलाई 2026 Monthly Games लाइनअप जारी कर दी है। इस महीने PS Plus Essential, Extra और Deluxe/Premium प्लान के सब्सक्राइबर्स को Call of Duty: Modern Warfare 3, For the King 2 और CrossCode फ्री में मिलेंगे। ये गेम्स 7 जुलाई से उपलब्ध होंगे और 3 अगस्त तक PlayStation लाइब्रेरी में क्लेम किए जा सकेंगे। वहीं जून की गेम्स लाइनअप 6 जुलाई तक ही उपलब्ध रहेगी। इनमें Call of Duty: Modern Warfare 3 सबसे बड़ा आकर्षण है, जिसमें सिंगल प्लेयर कैंपेन, मल्टीप्लेयर और Zombies Mode का सपोर्ट मिलता है।
  • Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
    Sony अपने प्लेस्टेशन गेम्स के लिए फिजिकल डिस्क का उत्पादन बंद करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह 2028 से फिजिकल डिस्क का प्रोडक्शन पूरी तरह से बंद कर देगी। और उसके बाद सभी नए गेम सिर्फ और सिर्फ डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे।
  • गेमर्स की हो गई बल्ले-बल्ले! इस प्लेटफॉर्म पर फ्री मिल रहे हैं कई महंगे गेम्स, Final Fantasy 16 भी शामिल
    Sony ने PlayStation Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए जून 2026 में आने वाले नए गेम्स की घोषणा की है। इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण Final Fantasy 16 है, जो 16 जून से Game Catalog में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Kingdom Come: Deliverance और Life is Strange: Double Exposure को 23 जून को जोड़ा जाएगा। वहीं Farming Simulator 25, Blades of Fire और Black Desert 30 जून को उपलब्ध होंगे। Sonic X Shadow Generations पहले ही कुछ बाजारों में रिलीज किया जा चुका है। Sony इस बार पूरे महीने चरणबद्ध तरीके से नए गेम्स जोड़ रही है।
  • Sony 1000X The Collexion हेडफोन हुए लॉन्च, 32 घंटे की बैटरी, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Sony ने अपने नए वायरलैस हेडफोन्स 1000X The Collexion को मार्केट में लॉन्च किया है। ये हेडफोन्स कंपनी का कोई आम रिलीज हुआ प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि ये खास हेडफोन्स हैं जो 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने पर लॉन्च किए हैं। इसलिए कंपनी ने इनमें बहुत ही खास डिजाइन और फीचर्स का इस्तेमाल किया है।
  • PS Plus May धमाका! Red Dead Redemption 2 समेत फ्री मिलेंगे ये 7 बड़े गेम्स
    Sony ने मई 2026 के लिए PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स को मिलने वाले नए गेम्स की लिस्ट जारी की है। 19 मई से यूजर्स Star Wars Outlaws, Red Dead Redemption 2, Bramble: The Mountain King, The Thaumaturge और Flintlock: The Siege of Dawn जैसे कई बड़े गेम्स खेल सकेंगे। इस बार कैटलॉग में ओपन-वर्ल्ड, हॉरर, एक्शन आरपीजी और क्लासिक आर्केड गेम्स का बड़ा मिक्स देखने को मिलेगा। इसके अलावा Broken Sword – Shadows of the Templar: Reforged, Enotria: The Last Song और Time Crisis जैसे गेम्स भी शामिल किए गए हैं।

Sony Games - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »