• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • Sony ने बेची PS5 की 1.80 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स, GTA 6 में देरी का सेल्स पर पड़ेगा असर!

Sony ने बेची PS5 की 1.80 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स, GTA 6 में देरी का सेल्स पर पड़ेगा असर!

कंपनी के प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इन गेमिंग कंसोल की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है

Sony ने बेची PS5 की 1.80 करोड़ से ज्यादा यूनिट्स, GTA 6 में देरी का सेल्स पर पड़ेगा असर!

इस वित्त वर्ष में कंपनी को लगभग JPY 1.28 लाख करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मिलने का अनुमान है

ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने PS5 की लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी के प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है
  • इन गेमिंग कंसोल की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony की पिछले वित्त वर्ष में PlayStation की बिक्री घटी है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने PS5 की लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स की बिक्री की है। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा लगभग 2.08 करोड़ यूनिट्स का था। पिछले कुछ वर्षों में Sony ने एंटरटेनमेंट पर फोकस बढ़ाया है। 

जापान की Sony ने बताया कि अमेरिका के टैरिफ लगाने से उसे मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग JPY 100 अरब या लगभग 70 करोड़ डॉलर का असर पड़ने की आशंका है। इस वित्त वर्ष में कंपनी को लगभग JPY 1.28 लाख करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मिलने का अनुमान है। हालांकि, इस पूर्वानुमान के आने के बाद कंपनी के शेयर में लगभग 4.5 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी के नए चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर,  Hiroki Totoki की पहली बड़ी जिम्मेदारी अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ के साथ कंपनी के बिजनेस में सुधार करने की है। 

Bloomberg News की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इन गेमिंग कंसोल की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है। Sony ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष में प्लेस्टेशन 5 की लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसस पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा लगभग 2.08 करोड़ यूनिट्स का था। पिछले महीने कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और न्यूजीलैंड में प्लेस्टेशन के प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, अमेरिका में प्लेस्टेशन का प्राइस बढ़ाने में टैरिफ एक रुकावट बन सकता है। Rockstar Games की Grand Theft Auto VI का रिलीज टलने से भी प्लेस्टेशन की बिक्री पर असर पड़ रहा है। 

पिछले वर्ष Sony के इमेज सेंसर्स की बिक्री 20 अरब यूनिट्स पर पहुंच गई थी। इमेज सेंसर्स की बड़ी संख्या में बिक्री में मोबाइल डिवाइसेज का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले पांच वर्षों में कंपनी के इमेज सेंसर्स की बिक्री दोगुनी होकर 10 अरब से 20 अरब यूनिट्स हो गई है। स्मार्टफोन्स में कैमरों की संख्या बढ़ने से इस बिक्री में तेजी आई है। कुछ वर्ष पहले डुअल कैमरा वाले स्मार्टफोन्स पेश किए गए थे। बहुत से स्मार्टफोन्स में चार कैमरा भी दिए जा रहे हैं। कंपनी की योजना व्हीकल्स में इस्तेमाल होने वाले डिवाइसेज, स्मार्ट ICT कैमरा और डेटा सेंसर्स के लिए भी सेंसर्स की सप्लाई करने की है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »