PlayStation खरीदने का अच्छा मौका! PS5 Slim पर Rs 5 हजार की फ्लैट छूट, यहां से खरीदें

Sony ने भारत में PlayStation 5 कंसोल्स पर 'Summer Sale' की घोषणा की है। यह ऑफर PS5 के चुनिंदा Slim मॉडल्स पर लागू होगा, जिन पर सीमित समय के लिए 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्कउंट दिया जा रहा है।

PlayStation खरीदने का अच्छा मौका! PS5 Slim पर Rs 5 हजार की फ्लैट छूट, यहां से खरीदें

Photo Credit: Sony

ख़ास बातें
  • PS5 Slim फिजिकल और डिजिटल दोनों पर 5,000 रुपये ऑफ
  • Amazon, Flipkart, Croma, Sony Center सहित कई रिटेलर्स पर उपलब्ध
  • यह डील PS5 एक्सेसरीज, PS VR2 या PS Portal रिमोट प्लेयर पर लागू नहीं
विज्ञापन
Sony ने भारत में PlayStation 5 कंसोल्स पर 'Summer Sale' की घोषणा की है। यह ऑफर PS5 के चुनिंदा Slim मॉडल्स पर लागू होगा, जिन पर सीमित समय के लिए 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्कउंट दिया जा रहा है। सेल 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 14 मई तक चलेगी, या जब तक स्टॉक उपलब्ध है। PS5 Slim में वही प्रोसेसर और ग्राफिक्स यूनिट है जो ओरिजिनल PS5 में मिलते हैं। इसमें 8-कोर AMD Zen 2 CPU और AMD RDNA 2 GPU मिलता है, जो 10.28 टेराफ्लॉप्स की पावर देता है। इसमें 16GB GDDR6 रैम और 1TB का हाई-स्पीड SSD स्टोरेज दिया गया है। कंसोल 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट तक के वीडियो आउटपुट को सपोर्ट करता है।

Sony Summer Sale में PS5 Slim पर मिलने वाली डील की बात करें, तो सेल दो PS5 Slim मॉडल्स पर डील दे रही है, जिसमें PS5 Slim फिजिकल एडिशन (CFI-2008A) और PS5 Slim डिजिटल एडिशन (CFI-2008B) शामिल हैं। फिजिकल एडिशन, जिसमें Blu-Ray डिस्क ड्राइव आता है, अब 49,990 रुपये (मूल कीमत 54,990 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, डिजिटल एडिशन 44,990 रुपये से घटकर 39,990 रुपये में मिल रहा है। दोनों ही वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है।

यह समर ऑफर Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Sony Center, Vijay Sales, Blinkit और अन्य अधिकृत रिटेलर्स पर लाइव है। हालांकि, यह डील PS5 एक्सेसरीज, PS VR2 या PS Portal रिमोट प्लेयर पर लागू नहीं होती। केवल कंसोल वेरिएंट्स पर ही यह छूट दी जा रही है।

PS5 Slim वर्जन पिछले साल 5 अप्रैल को भारत में लॉन्च हुआ था। डिजाइन के लिहाज से यह नया मॉडल पहले से पतला और हल्का है, लेकिन फीचर्स वही पुराने जैसे ही हैं। PS5 Slim में वही प्रोसेसर और ग्राफिक्स यूनिट है जो ओरिजिनल PS5 में था। इसमें 8-कोर AMD Zen 2 CPU और AMD RDNA 2 GPU मिलता है, जो 10.28 टेराफ्लॉप्स की पावर देता है। गेम्स को फास्ट और स्मूद रन कराने के लिए इसमें 16GB GDDR6 रैम और 1TB का हाई-स्पीड SSD स्टोरेज दिया गया है। यह कंसोल 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट तक के वीडियो आउटपुट को सपोर्ट करता है।

ऑडियो के लिए इसमें Tempest 3D AudioTech दिया गया है। इसके डिस्क वर्जन में Ultra HD Blu-ray ड्राइव दिया गया है, जबकि डिजिटल वर्जन सिर्फ डाउनलोडेड गेम्स पर चलाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1 और HDMI 2.1 सपोर्ट मौजूद है। दोनों वेरिएंट्स में DualSense कंट्रोलर के साथ हैप्टिक फीडबैक और अडैप्टिव ट्रिगर्स का सपोर्ट मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »